Meerut News:कार को बचाने में आलू से लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, सुबह तक लगा जाम – A Truck Loaded With Potatoes Overturned On The Highway While Trying To Avoid A Car; A Traffic Jam Persisted Until Morning
previous post
{“_id”:”6b05c15a2b74d605410f14ec”,”slug”:”a-truck-loaded-with-potatoes-overturned-on-the-highway-while-trying-to-avoid-a-car-a-traffic-jam-persisted-until-morning-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114285-2026-11-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Meerut News: कार को बचाने में आलू से लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, सुबह तक लगा जाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सरधना। मेरठ करनाल हाईवे पर नानू के पास पलटा आलू की बोरी से लदा ट्रक। संवाद
– सड़क पर बिखरे आलू के बोरे, दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें, चालक को मामूली चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू तिराहे के पास सोमवार देर रात कार को बचाने के प्रयास में आलू से लदा 14 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। ट्रक में लदे आलू के बोरे सड़क पर बिखरने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। मंगलवार सुबह तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
किठौर थाना क्षेत्र के कायस्थ बड्ढा निवासी नवाजिश राणा पुत्र हसरत पंजाब के होशियारपुर से ट्रक में आलू लादकर बिहार जा रहा था। सोमवार देर रात नानू तिराहे के पास सामने से आ रही कार को बचाने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक में लदे आलू के बोरे हाईवे पर फैल गए। इससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
मंगलवार सुबह ट्रक चालक के साथी मौके पर पहुंचे और दूसरे ट्रक की मदद से सड़क पर बिखरे आलू के बोरों को हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद यातायात सुचारु कराने के प्रयास किए गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कार सवारों की तलाश की जा रही है।
