Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: फैमिली वीक में स्काउट से मिलने नहीं जाएंगी काशवी, बोलीं- कोई परेशानी खड़ी नहीं…

Bigg Boss 20: फैमिली वीक में स्काउट से मिलने नहीं जाएंगी काशवी, बोलीं- कोई परेशानी खड़ी नहीं…

by BollywoodNewsAndMovie


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में स्काउट OP और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इस बीच स्काउट की मंगेतर काशवी हीरानंदानी ने फैमिली वीक में शामिल होने से इनकार कर दिया है.उन्होंने साफ कहा है कि वह शो में जाकर किसी के लिए परेशानी खड़ी नहीं करना चाहतीं.

 

 

 

फैमिली वीक में नहीं दिखेंगी काशवी

बिग बॉस 20′ का जल्द ही शो में फैमिली वीक शुरू होने वाला है. ऐसे में दर्शकों को उम्मीद थी कि स्काउट की मंगेतर काशवी भी घर में आकर उनसे मुलाकात करेंगी. लेकिन काशवी ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा, मैं कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहती, इसलिए फैमिली वीक में नहीं जाऊंगी.

 

पहले भी स्काउट को दे चुकी हैं सलाह

इससे पहले काशवी ‘वीकेंड का वार‘ में नजर आई थीं. उस दौरान उन्होंने स्काउट से लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल किए थे. साथ ही उन्हें लव के साथ अपनी एक सीमा तय रखने की सलाह भी दी थी. दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था.

 

सलमान के सामने स्काउट ने बताया था मंगेतर का नाम

मामले ने उस वक्त भी सुर्खियां बटोरी थीं, जब शो के होस्ट सलमान खान के सामने स्काउट ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने काशवी को अपनी मंगेतर बताया था. इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर स्थिति साफ हो गई थी. हालांकि, घर में लव गिल के साथ स्काउट की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं.

 

बिग बॉस‘ में फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य और करीबी उनसे मिलने घर के अंदर पहुंचते हैं. इस दौरान घरवालों को अपनों से बातचीत करने और उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है. दर्शक भी इस खास एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment