Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में टूटी यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती? नॉमिनेशन टास्क में हुई तीखी भिड़ंत

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में टूटी यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती? नॉमिनेशन टास्क में हुई तीखी भिड़ंत

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कभी पक्की मानी जाने वाली यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती अब टूटती दिख रही है। शो के होस्ट सलमान खान ने कई मौकों पर दोनों के तालमेल और बॉन्ड की सराहना की थी, मगर खेल के दबाव और बदलते समीकरणों ने इस रिश्ते को कमजोर कर दिया है। बाहर से भले ही दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते दिखते हों, पर पीठ पीछे शिकवा-शिकायतों का दौर जारी है और नॉमिनेशन टास्क में यह तनाव खुलकर सामने आ गया।

नॉमिनेशन टास्क में तीखी बहस, बीच-बचाव करती दिखीं अरिश्फा

बिग बॉस 20 के सामने आए नए प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच जोरदार बहस होती दिखाई दे रही है। प्रोमो क्लिप में स्काउट ऊंची आवाज में कहते सुनाई देते हैं, “तेरे जैसे लड़के तो मेरे यहां काम करते हैं।”

इसके जवाब में यंग डीएसए भी तीखा पलटवार करते हुए कहते हैं, “जो तू बड़ बड़ कर रहा है ना… एकदम चुप हो जा अब तू।” बहस यहीं नहीं थमी, बल्कि यंग ने स्काउट के व्यवहार को नकली बताते हुए उन्हें बालबुद्धि कह दिया, जिस पर स्काउट ने भी उन्हें मंदबुद्धि का टैग दे डाला। दोनों के बीच शब्दों की यह तकरार बढ़ती देख अरिश्फा बीच में आकर खड़ी हो गईं और दोनों को एक-दूसरे के करीब जाने से रोकती रहीं।

आम्रपाली दुबे संग दिखीं दूरियां, शो के बाद न मिलने की चर्चा

नॉमिनेशन टास्क के प्रोमो से पहले यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो भी चर्चा में आया, जिसमें दोनों स्काउट ओपी को लेकर बात करते नजर आए। बातचीत के दौरान दोनों के बीच यह बात सामने आई कि वे शो खत्म होने के बाद स्काउट से दूरी बनाए रखेंगे और उसकी शक्ल तक नहीं देखेंगे।

इन दोनों वीडियो के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच आम्रपाली, यंग और स्काउट के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। फिलहाल घर के भीतर तीनों के बीच वही जुड़ाव दिखाई दे रहा है जो टास्क और खेल की मजबूरी से तय होता है, जबकि किसी भी मुद्दे या टास्क पर आपसी टकराव साफ झलक रहा है।

यह भी पढ़ें–  द राइज ऑफ वानरास’ का ऐलान, तेजा सज्जा की जगह पांजा वैष्णव तेज बने नए हीरो



Source link

You may also like

Leave a Comment