Home Morning News (खास खबरें)रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी सर्दी

रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी सर्दी

by BollywoodNewsAndMovie


मरुस्थलीय जिले जैसलमेर में मौसम ने करवट ले ली है और अब सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। विशेष रूप से रात के तापमान में आई तेज गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान लुढ़

.

वहीं दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

इसकी तुलना में गुरुवार को दिन के पारे में जहां 0.3 डिग्री की मामूली कमी आई, वहीं रात के तापमान में हुई 2.5 डिग्री की भारी गिरावट ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। दिन और रात के तापमान में लगभग 18.4 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर होने के कारण मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पर्यटन सीजन में रौनक, स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी : नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम सुहावना होने से स्वर्णनगरी घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के चेहरों पर रौनक है। सैलानी दिन में ऐतिहासिक सोनार दुर्ग और हवेलियों का भ्रमण कर रहे हैं, जबकि शाम को सम के रेतीले धोरों पर गुलाबी ठंड का आनंद ले रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों ने दिन में हल्की गर्मी और रात में तेज ठंड के इस दोहरे मौसम को देखते हुए आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तापमान में अचानक गिरावट से मौसमी बीमारियों, जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तापमान में आए इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर शहरवासियों की दिनचर्या पर दिखाई दे रहा है। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग, स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग अब जैकेट, स्वेटर और शॉल जैसे गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आने लगे हैं। देर शाम होते ही बाजारों में भी रौनक कुछ जल्दी सिमटने लगी है और लोग ठंडी हवाओं से बचने के लिए अलाव या गर्म पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर दोपहर के समय खिलने वाली तेज और गुनगुनी धूप लोगों को सर्दी से बड़ी राहत दे रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment