Home Morning News (खास खबरें)Una News:सुबह साढ़े सात बजे तक छाई रही धुंध, शुष्क ठंड ने बढ़ाई परेशानी – Fog Persisted Until 7:30 Am; Dry Cold Added To The Discomfort

Una News:सुबह साढ़े सात बजे तक छाई रही धुंध, शुष्क ठंड ने बढ़ाई परेशानी – Fog Persisted Until 7:30 Am; Dry Cold Added To The Discomfort

by BollywoodNewsAndMovie


बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में वीरवार देर रात से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तक धुंध छाई रही। सुबह आठ बजे तक वाहन चालकों को लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा।

इस सीजन की पहली धुंध से जहां ठंड में बढ़ोतरी हुई है, वहीं सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। धुंध के चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कम दृश्यता और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का खतरा बना रहा। मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में बिना बारिश के शुष्क ठंड भी बढ़ रही है।

दूसरी ओर बारिश नहीं होने से किसान भी चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं, जौ, गन्ना समेत अन्य फसलों के लिए बारिश बेहद जरूरी है।

समय पर बारिश नहीं हुई तो फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है। खुशक मौसम का असर फलदार पौधों पर भी पड़ने की आशंका है।

किसान जोगेंद्र नाथ, राज कुमार, रवि शर्मा, राजेश कुमार, अभिषेक, राजेंद्र शर्मा, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, सोम नाथ, प्रवीण शर्मा, ललित कुमार और दीपक शर्मा सहित अन्य ने कहा कि बारिश का इंतजार कर रहे हैं। समय पर बारिश होने से फसलों को नमी मिलेगी और किसानों को राहत मिलेगी। बारिश में देरी होने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment