एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। यश (Yash) की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups)का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा। ट्रेलर 9 अगस्त को एक शानदार इवेंट में रिलीज किया गया जिसके बाद से फैंस के मन में इसको लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
फैंस को पसंद आया अंग्रेजी वर्जन
एक तरफ जहां कुछ फैन्स ने ट्रेलर के विज़ुअल्स और स्केल की तारीफ की, वहीं दूसरों ने इसके डायलॉग्स और इसे पेश करने के कुछ तरीकों की आलोचना की। अब मेकर्स ने ट्रेलर का इंग्लिश वर्जन भी रिलीज कर दिया है।
अब इसको लेकर एक अलग बहस छिड़ गई है। इंटरनेट का मानना है कि यह हिंदी वर्जन से बेहतर है। तो वहीं कुछ लोग तो इसे आलोचना का सही जवाब भी बता रहे।
हॉलीवुड फिल्म से की तुलना
इंग्लिश ट्रेलर ने कई दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं कुछ ने इसे सिर्फ हिंदी वर्जन की डबिंग करने के बजाय इंग्लिश में शूट करने के मेकर्स के फैसले की तारीफ की। फैंस ने कियारा आडवाणी के इंग्लिश डायलॉग बोलने के अंदाज और आवाज के उतार-चढ़ाव की भी तारीफ की है। कुछ लोगों ने तो ट्रेलर को सीधे हॉलीवुड फिल्म जैसा भी बताया है।
कियारा आडवाणी की हुई तारीफ
फैंस ने यश और कियारा की अंग्रेजी में डायलॉग डिलीवरी की तारीफ की। एक ने लिखा,’टॉक्सिक के इंग्लिश ट्रेलर में कियारा आडवाणी की आवाज का उतार-चढ़ाव और डायलॉग बोलने का अंदाज जबरदस्त है। वह सच में बहुत टैलेंटेड हैं।’ एक अन्य कमेंट था,’परफेक्ट एक्सेंट और डायलॉग डिलीवरी, यश ने इंग्लिश ट्रेलर में कमाल कर दिया।’
The Voice Modulation and Dialogue Delivery of Kiara Advani in Toxic English trailer is INSANE !!!! She is some serious talent. pic.twitter.com/YM6TysWA9b
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) August 19, 2026
तीसरे ने लिखा- ‘अभी-अभी टॉक्सिक का इंग्लिश ट्रेलर देखा। इसकी डबिंग हॉलीवुड लेवल की है। स्केल,साउंड और इंटेंसिटी बेहतरीन हैं।’
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी होंगी। यह फिल्म छह भाषाओं हिंदी,तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी।
