Home Box OfficeRamayana Advance Booking: रणबीर की ‘रामायणम्’ की रिलीज में बचे 48 घंटे, एडवांस बुकिंग अभी भी ‘धुरंधर’ से पीछे – ramayana advance booking ranbir kapoor and yash starrer film has clocks rs 115 cr globally

Ramayana Advance Booking: रणबीर की ‘रामायणम्’ की रिलीज में बचे 48 घंटे, एडवांस बुकिंग अभी भी ‘धुरंधर’ से पीछे – ramayana advance booking ranbir kapoor and yash starrer film has clocks rs 115 cr globally

by BollywoodNewsAndMovie


भारत के पौराणिक महाकाव्य ‘रामायण’ पर अब तक आपने जितनी फिल्में देखी हों या टीवी शोज़ देखे हों, अब रणबीर कपूर और यश की ‘रामायणम्’ उन यादों पर एक नई लेयर चढ़ाने आ रही है। फिल्म की कहानी तो वही होगी लेकिन अंदाज बिल्कुल अनोखा और अलग होनेवाला है, जो इससे पहले भारतीय सिनेमा में कभी नहीं दिखा। दो पार्ट में रिलीज होने जा रही ‘रामायणम्’ करीब 4000 रुपये के खर्च से तैयार हुई है और इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह भी उतना ही है। इस फिल्म ने पहले दिन के लिए जो एड़वांस बुकिंग की है, वो आंकड़े ‘धुरंधर 2’ से फिलहाल पीछे हैं। हालांकि, अभी इम्मीद है कि इन आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो सकता है।

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ये अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग को लेकर अब तक जो उम्मीद की जा रही थी, फिलहाल कलेक्शन उस लेवल पर नहीं दिख रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म पहले दिन पूरे भारत में एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं टच कर पाई है।

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार

वैसे वर्ल्डवाइड इस फिल्म की ओपनिंग एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, मेकर्स अभी इस उम्मीद में हैं कि फिल्म अगर लोगों को पसंद आ गई तो कमाई में तेजी से उछाल आएगा।

भारत में ₹34.89 Cr की एडवांस बुकिंग की

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार, खबर लिखे जाने तक 3 नवंबर को इस महाकाव्य पौराणिक एक्शन ने अपने ओपनिंड डे के लिए भारत में ₹34.89 Cr की एडवांस बुकिंग की है, जिसमें 21,699 शो में 8.79 लाख टिकट बेचे गए हैं और कुल 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है । ब्लॉक सीटों को छोड़ दें तो ‘रामायणम् की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की कुल कमाई 6.80 लाख टिकटों की बिक्री से 27.34 करोड़ रुपये है, जिससे इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 5 प्रतिशत हो गई है। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के लिए अब तक 50 हाउसफुल शोज़ बुक्ड हैं।

नॉर्थ अमेरिका में हुई है सबसे अधिक बुकिंग

वहीं अगर फिल्म के पहले चार दिनों में हुई एडवांस बुकिंग की बात करें तो भारतीय मार्केट में फिल्म की एडवांस बुकिंग ग्रॉस बढ़कर ₹80.94 Cr करोड़ रुपये हो चुकी है जिसमें ब्लॉक सीटों के आंकड़े (₹64.92 Cr) नहीं हैं। वहीं इस फिल्म की विदेशों में हुई एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है वहीं इस फिल्म की दुनिया भर में ओपनिंग-वीकेंड एडवांस बुकिंग ग्रॉस 115 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। बताया जा रहा है कि इस एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म की कुल कमाई में नॉर्थ अमेरिका का सबसे अधिक योगदान रहा है। यहां 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीमियर की बदौलत फिल्म ने यहां ले अकेले $1.20 मिलियन (11.37 करोड़ रुपये) से ज़्यादा की कमाई कर ली है।

‘रामायणम्’ की विदेशों में ओपनिंग वीकेंड में कितना है टारगेट

वहीं अमेरिका में वीकेंड के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब $3 मिलियन (Rs 28.45 करोड़) के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायणम्’ की विदेशों में ओपनिंग वीकेंड में $20 मिलियन (Rs 189.62 करोड़) से अधिक की कमाई का टारगेट है।

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से भी पीछे

वहीं बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई इस भव्य और विशाल फिल्म ‘रामायणम्’ की तुलना अगर हाल के दिनों में रिलीज हुई अन्य बड़ी फिल्मों से करें तो ‘रामायणम्’ कई फिल्मों से पीछे चल रही है। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 23,364 शो में 14,07,553 टिकट बेचकर 62.43 करोड़ रुपये (बिना सीट ब्लॉक किए 52.35 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग ग्रॉस कमाई की, वहीं ‘जेलर 2’ ने 17,615 शो में 19.60 लाख टिकट बेचकर 41.48 करोड़ रुपये (37.60 करोड़ रुपये) कमाए। वहीं, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 25,654 शो में 18,48,067 टिकट बेचकर 73.43 करोड़ रुपये (58.27 करोड़ रुपये) कमाए।

देश में एडवांस बुकिंग से सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्‍में

बाहुबली 2 – ₹118 करोड़

पुष्‍पा 2 – ₹105.67 करोड़

KGF: चैप्टर 2 – ₹80.30 करोड़

कल्कि 2898 AD – ₹61.80 करोड़

RRR – ₹58.73 करोड़

सालार पार्ट 1 – ₹49 करोड़

दे कॉल हिम ओजी – ₹42 करोड़ (ओपनिंग डे) ₹23 करोड़ (प्रीमियर)

जेलर 2 – ₹41.48 करोड़

जवान – ₹40.75 करोड़

धुरंधर 2 – ₹40.30 करोड़ (ओपनिंग डे) ₹47.90 करोड़ (प्रीमियर)

एनिमल – ₹33.97 करोड़

पठान – ₹32.01 करोड़

वहीं भारत में अगर ‘रामायणम्’ के पहले दिन सबसे अधिक एडवांस बुकिंग की बात करें तो सबसे अधिक कमाई कर्नाटक में हुई है, जहां से अब तक ₹6.26 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। उसके बाद महाराष्ट्र ₹5.88 करोड़ तके साथ दूसरे नंबर पर और दिल्ली ₹4.47 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इस फिल्म ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर राम के रोल में, साईं पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आनेवाले हैं। नमित मल्होत्रा ​​के बनाए इस एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म का म्यूजिक हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। बताते चलें कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड’ का भव्य प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित ‘डेविड गेफेन थिएटर’ (अकैडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स) में हुआ। फिल्म देखने के बाद से इसे लेकर मिक्स्ड रिव्यूज़ मिल रहे हैं। काफी लोगों ने फिल्म के वीएफएक्स की तारीफ की है और कुछ लोगों ने फिल्म की लंबाऊ को ऊबाऊ बताया है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment