Aasif Khan Eliminated From Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए रिश्ते बन रहे हैं, तो कभी छोटी-छोटी बातों पर बहस और झगड़े देखने को मिल रहे हैं. घर के अंदर चल रही इसी खींचतान के बीच वीकेंड का वार भी काफी खास रहा. सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की, वहीं बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव की एंट्री ने भी एपिसोड में खूब रंग जमाया.
बिग बॉस 20 से बेघर हुआ आसिफ खान फोटो साभार-instagramaasifkhan_1
इस दौरान हंसी-मजाक और मस्ती के बाद बारी आई एलिमिनेशन की. जिसमें कम वोट मिलने के चलते ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान का शो में सफर खत्म हो गया. उनके जाने की खबर सुनकर स्काउट और यंग डीएसए फूट-फूटकर रोने लगे.
एल्विश ने की स्काउट और लव की खिंचाई
वीकेंड का वार में एल्विश यादव अपने अपकमिंग डेटिंग रियलिटी शो ‘रिट्ज’ को प्रमोट करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घर के माहौल में मस्ती का तड़का लगाया. एल्विश ने स्काउट और लव गिल को लेकर मजाक किया. उन्होंने कहा कि लव उन्हें पसंद हैं और वह उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट हैं. इस बातचीत में सलमान खान ने भी उनका साथ दिया. दोनों ने स्काउट और लव की मौजूदा सिचुएशन को लेकर उनकी टांग खींची.
‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए आसिफ
एल्विश के जाने के कुछ टाइम बाद शो में एलिमिनेशन का ऐलान हुआ. इस हफ्ते आसिफ खान के साथ उदित सिंह, अरिशा खान, स्काउट, आम्रपाली दुबे और कनिका मान नॉमिनेटेड थे. सलमान खान ने बताया कि कम वोट मिलने की वजह से आसिफ खान को घर से बाहर होना पड़ेगा. इसके साथ ही ‘बिग बॉस 20’ में उनका सफर खत्म हो गया. आसिफ के एलिमिनेशन का सबसे ज्यादा असर स्काउट और यंग डीएसए पर देखने को मिला. दोनों अपने दोस्त को जाता देख काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने आसिफ को गले लगाया और रोने लगे. घर के दूसरे सदस्य भी इस दौरान भावुक नजर आए.
शो में आसिफ की शुरुआत में स्काउट, यंग डीएसए, लव गिल और आम्रपाली दुबे के साथ अच्छी दोस्ती थी. हालांकि, बाद में वह अपने ग्रुप से कुछ दूर भी हुए. इसके बावजूद स्काउट और यंग के साथ उनका रिश्ता बना रहा. आसिफ ने शो में कई बार काजी तूफिर को मिल रहे सपोर्ट पर भी सवाल उठाए थे. अब उनके जाने के बाद घर में दोस्तों का यह इमोशनल पल चर्चा में है.
