Home Morning News (खास खबरें)जिले में सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी

जिले में सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी

by BollywoodNewsAndMovie


.

नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही नालंदा जिले और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम की ठंड के साथ अब रात में भी कनकनी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। सुबह और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज हो सकती है। इससे दिसंबर के पहले सप्ताह तक ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सीमा कुमारी ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस होगी। सूर्यास्त के बाद तापमान तेजी से गिरेगा। रात का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। ऐसे में सुबह घरों से निकलने वालों को ठंड से अधिक परेशानी हो सकती है। देर शाम तक बाहर रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो सकती है। डॉ. सीमा कुमारी, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, हरनौत सुबह कोहरा और दोपहर में तेज धूप : जिले के मैदानी इलाकों के साथ एनएच-20 (बख्तियारपुर-रजौली मार्ग) के किनारे सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। इससे शुरुआती घंटों में दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। खासकर हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश या शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का बदलता मिजाज सर्दी की पूरी दस्तक का संकेत दे रहा है। दिन में तेज धूप है। रात में तापमान तेजी से गिर रहा है। इसलिए लोगों को दोहरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट, सुबह कोहरे की स्थिति, ठंड का असर बढ़ाएगी। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल जरूरी है। कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचाव जरूरी है। किसानों के लिए शुष्क मौसम रबी फसलों की बुवाई पूरी करने का अनुकूल अवसर है। गेहूं, चना और मसूर की फसलों में मिट्टी की नमी के अनुसार सिंचाई का प्रबंधन करना चाहिए। यानी आने वाले दिनों में मौसम खेती के लिए अनुकूल रह सकता है। स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता जरूरी होगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment