Home Morning News (खास खबरें)सुबह कृष्ण रूप में मक्खन खाते निकले भगवान वेंकटेश्वर, शाम को कराया पवित्र पुष्करणी स्नान

सुबह कृष्ण रूप में मक्खन खाते निकले भगवान वेंकटेश्वर, शाम को कराया पवित्र पुष्करणी स्नान

by BollywoodNewsAndMovie


दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली में बने वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में चल रहे 30वें ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान भगवान वेंकटेश्वर की कृष्ण रूप में मक्खन खाते हुए सवारी निकाली गई। सा

.

भक्तों ने परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। वेंकटेश्वर फाउंडेशन की ट्रस्टी मंजू देवी जाजोदिया ने बताया कि सुबह पूजा के बाद हवन, पाठ, उत्सव, भोग और भगवान का अभिषेक किया गया। नवकलश अभिषेक में दूध, दही, शहद, चंदन, दक्षिण भारत के विशेष गोपीचंदन, हल्दी और दूध-केले से भगवान का अभिषेक हुआ। दोपहर बाद तोट्टी तिरुमंजन पुष्करणी स्नान कराया गया। इसके बाद भोग आरती और गोष्ठी हुई। भगवान को दक्षिण भारतीय व्यंजनों से तैयार पांच तरह के प्रसाद का भोग लगाया गया। कुंभकोणम से आए मुख्य पंडित कृष्णकुमार भट्टर के नेतृत्व में 12 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान करवाए। सपत्नीक नकुल मल्होत्रा, सामोली और उनके बेटे नव्यष (सिंगापुर) यजमान के रूप में पूजा में शामिल हुए। मुंबई से उमा अग्रवाल और अंजू अग्रवाल भी मौजूद रहीं। ट्रस्टी अविनाश जाजोदिया ने आभार जताया। व्यवस्थापक मोहनसिंह राठौड़ सहित मंदिर से जुड़े श्रद्धालु और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे। ब्रह्मोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे से भगवान वेंकटेश्वर का विवाह यानी कल्याणोत्सव होगा। इससे पहले सुबह 9 बजे से धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कल्याणोत्सव के बाद शेषनाग की सवारी निकाली जाएगी। अंतिम दिन रविवार को चक्र स्नान, गरुड़ वाहन पर विराजमान भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, ध्वजारोहण और पूर्णाहुति होगी। इसके साथ ही छह दिवसीय ब्रह्मोत्सव का समापन किया जाएगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment