Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 नवम्बर 2026) की खबरों में लोकसभा की सीटें बढ़कर 815 होंगी, राज्यों में भी 50% इजाफा; पाकिस्तान सीमा पर तैनात होगा पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम; ममता के बागी ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे: कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द की नियुक्ति; अफ्रीका को अमेरिका से मिली 26 लाख में HIV दवा, भारतीय कंपनी 3,719 रुपये में देगी प्रमुख रहा.

1. लोकसभा की सीटें बढ़कर 815 होंगी, राज्यों में भी 50% इजाफा
केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. प्रस्तावित नए परिसीमन बिल के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 815 की जा सकती है. वहीं, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

2. पाकिस्तान सीमा पर तैनात होगा पांचवां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
पाकिस्तान से लगी 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत भारतीय वायुसेना पांचवां S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की योजना बना रही है. इसके फरवरी 2027 तक ऑपरेशनल होने की उम्मीद है.

3. ममता के बागी ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे: कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द की नियुक्ति
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी और मुख्य सचेतक अखरुज्जमां की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. शुक्रवार को अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष के 3 जून के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने इसे गलत ठहराते हुए स्पीकर को निर्देश दिया कि आदेश की प्रति मिलने के 10 दिनों के भीतर दोनों नियुक्तियों पर कानूनी प्रावधानों के अनुसार नए सिरे से विचार करें.

4. अफ्रीका को अमेरिका से मिली 26 लाख में HIV दवा, भारतीय कंपनी 3,719 रुपये में देगी
HIV संक्रमण से बचाव की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है. भारतीय फार्मा कंपनी हेटेरो (Hetero) ने अफ्रीकी देशों में HIV से बचाव वाली दवा लेनाकापाविर (Lenacapavir) के सस्ते जेनेरिक वर्जन की आपूर्ति शुरू कर दी है. इस दवा की कीमत करीब 40 डॉलर (लगभग 3,719 रुपये) सालाना होगी.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
परिसीमन विधेयक पर चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, मोदी सरकार के फैसले का किया समर्थन: संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) पेश किए जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. इसी बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधेयक का खुलकर समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को ऐतिहासिक बताया है.
भारत-UAE की तगड़ी डिफेंस डील, मिलकर बनाएंगे नेक्स्ट जेन हथियार: भारत और UAE रक्षा क्षेत्र में अपना सहयोग बढ़ाने जा रहे हैं. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन में तेजी लाने पर सहमति जताई है. अबू धाबी में 14वीं JDCC बैठक हुई. इसमें दोनों देश अगली पीढ़ी के हथियार मिलकर बनाने पर राजी हुए. इसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की.
तमिलनाडु में पिता बनने पर पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा पितृत्व अवकाश: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य सरकार में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों के लिए पहली बार ‘पितृत्व अवकाश’ (paternity leave) शुरू करने की घोषणा की है. इस फैसले के तहत राज्य सरकार में काम करने वाले विवाहित पुरुष कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के समय 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
