Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत-चीन का फाइनल मैच आज, MP बीजेपी संगठन में बड़े स्तर पर मोर्चाबंदी की तैयारी 

MP Morning News: रीवा दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत-चीन का फाइनल मैच आज, MP बीजेपी संगठन में बड़े स्तर पर मोर्चाबंदी की तैयारी 

by BollywoodNewsAndMovie


संजय पाटीदार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11 बजे रीवा के एनसीसी (NCC) ग्राउंड से शुरू होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस पदयात्रा में उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री निमूबेन बांभनिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे। रीवा दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम पहुंचेंगे, जहाँ वे एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करेंगे।

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का महामुकाबला 

भोपाल में आज महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। नाथूखेड़ा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे होने वाले फाइनल में भारत और चीन आमने-सामने होंगे। भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि चीन ने जापान को 1-0 से मात देकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। टीम इंडिया के पास लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार चैंपियन बनने का मौका है।

MP बीजेपी संगठन में बड़े स्तर पर मोर्चाबंदी की तैयारी 

मध्य प्रदेश में बीजेपी संगठन बड़े स्तर पर मोर्चाबंदी की तैयारी में जुट गया है। 1 से 25 दिसंबर तक चलने वाले ‘सेवा दूत अभियान’ के तहत 62 जिलाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो 25 दिन अपने जिलों से बाहर रहकर तय विधानसभा क्षेत्रों में संगठन का फीडबैक जुटाएंगे। सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 500 पदाधिकारियों के साथ-साथ मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों और निगम-मंडल के चेयरमैन-उपाध्यक्षों की भी तैनाती होगी। इस अभियान में हारी हुई 67 सीटों पर खास फोकस रहेगा और स्थानीय विधायकों को लेकर जनता की नाराजगी की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment