Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 में गूंजा उस हसीना का नाम जिसे सलमान खान ने निकाला था बाहर, घरवालों की लगेगी क्लास? – priyanka jagga reacts on comparison with love gill slam mahhi vij bigg boss 20 salman khan tmovf

बिग बॉस 20 में गूंजा उस हसीना का नाम जिसे सलमान खान ने निकाला था बाहर, घरवालों की लगेगी क्लास? – priyanka jagga reacts on comparison with love gill slam mahhi vij bigg boss 20 salman khan tmovf

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर पूरी तरह से दो ग्रुप्स में बंट गया है. पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल की टीवी एक्ट्रेस माही विज और अरिश्फा खान से खूब लड़ाई हुई. लड़ाई के दौरान माही ने गुस्से में लव गिल की तुलना बिग बॉस की उस कंटेस्टेंट से कर दी, जिसे सलमान खान ने शो से बाहर निकाल दिया था. 

लव- माही की कैट फाइट

झगड़े के दौरान माही विज ने लव गिल को कहा कि वो बिल्कुल प्रियंका की तरह है. यहां माही का इशारा प्रियंका जग्गा से था. लव गिल पहले तो समझ नहीं पाईं…वो इस बारे में कनिका और गुल्लू से पूछती नजर आईं. बाद में माही भी घरवालों को बताती दिखीं कि लव गिल की हरकतें प्रियंका जग्गा जैसी हैं. 

सम्बंधित ख़बरें

 

 

क्या प्रियंका ने बिग बॉस 20 में अपने कंपेरिजन पर किया रिएक्ट?

दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 20 में हुए कंपेरिजन को लेकर अब खुद प्रियंका जग्गा ने रिएक्ट किया है. सोशल मीडिया पर प्रियंका का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लव गिल संग अपने कंपेरिजन पर बात करती दिखीं. 

प्रियंका कहती दिखीं- सब अपनी गेम खेल रहे हैं. मुझे लगा तो मैं केस करूंगी. माही ऐसे कैसे बोल सकती है. प्रियंगा जग्गा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन की बनाई हुई रील भी शेयर की, जिसमें क्रिएटर ने लव गिल और प्रियंका की तुलना न करने की रिक्वेस्ट की. 

कौन हैं प्रियंका जग्गा?

बता दें कि प्रियंका जग्गा ‘बिग बॉस 10’ की कंटेस्टेंट थींं. वो शो के दौरान हद से ज्यादा लड़ाइयां करती दिखी थीं. वो दूसरे कंटेस्टेंट्स को गंदी-गंदी गालियां देती थीं, उन्हें और उनके माता-पिता को कोसती थीं. प्रियंका ने सलमान खान से भी बदतमीजी की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था.

बिग बॉस 20 की बात करें तो शो में स्काउट से अलग होने के बाद लव गिल की दोस्ती अब कनिका मान और गुल्लू से बढ़ गई है. लव गिल फ्रंट फुट पर आकर गेम खेल रही हैं. वो बढ़-चढ़कर लड़ाइयां करती दिख रही हैं. अब वीकेंड का वार में सलमान खान किसकी फटकार लगाते हैं ये देखने वाली बात होगी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment