Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में भिड़ीं लव गिल और अरिश्फा खान, ‘सेरेलेग’ वाले तंज पर भड़कीं अरिश्फा, लव के ठहाकों ने बढ़ाया पारा

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में भिड़ीं लव गिल और अरिश्फा खान, ‘सेरेलेग’ वाले तंज पर भड़कीं अरिश्फा, लव के ठहाकों ने बढ़ाया पारा

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल शुरुआत से ही घरवालों के निशाने पर बनी हुई हैं। कभी कनिका मान और गुल्लू से तकरार कर चुकीं लव इन दिनों उन्हीं के साथ नजर आती हैं, लेकिन बाकी घरवालों के साथ उनकी खींचतान जारी है। अरिश्फा खान के साथ भी लव की कई बार कहासुनी हो चुकी है और अब अपकमिंग एपिसोड के वायरल प्रोमो में दोनों एक बार फिर आमने-सामने आ गई हैं।

‘जाओ सेरेलेग खाओ’ से शुरू हुई तकरार

वायरल हो रहे प्रोमो में लव गिल अपने पसंदीदा सोफे पर कनिका मान और गुल्लू के साथ बैठी दिखाई देती हैं। इसी दौरान अरिश्फा वहां पहुंचती हैं और लव से पूछती हैं कि उन्होंने क्या कहा था। इस पर लव तंज भरे लहजे में बोलती हैं, “जाओ सेरेलेग खाओ।” लव की यह बात सुनते ही अरिश्फा भड़क जाती हैं और माही की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि उन्होंने जो कहा था, लव उसी लायक हैं।

परिवार और कैरेक्टर पर तीखी नोकझोंक

बहस आगे बढ़ती है तो लव अरिश्फा को भाव न देते हुए कहती हैं कि उन्हें किसी के मुंह नहीं लगना। इस पर अरिश्फा और उग्र हो जाती हैं और परिवार व क्लास को लेकर लव को सुनाती हैं। जवाब में लव गिल कहती हैं कि वह किसी के कैरेक्टर पर नहीं जातीं, बल्कि अरिश्फा ने पहले उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाया था। गुस्से में अरिश्फा हद पार करते हुए चिल्लाकर कहती हैं कि लव गालियां खाने लायक हैं।

लव की हंसी पर भड़कीं अरिश्फा, सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

अरिश्फा के चिल्लाने के बावजूद लव गिल उन पर कोई खास तवज्जो नहीं देतीं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं। लव का यह अंदाज देखकर अरिश्फा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। प्रोमो सामने आने के बाद दर्शक और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस लड़ाई पर अपनी राय रख रहे हैं, जहां ज्यादातर लोग इस पूरे मामले में अरिश्फा खान को गलत ठहराते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें–  ‘रामायण’ की सीता का बदला अंदाज, मणिरत्नम की फिल्म ‘इंजी वेल्लम’ के गाने में छोटे बालों व प्रेग्नेंट लुक में दिखीं साई पल्लवी



Source link

You may also like

Leave a Comment