Home Bigg Boss 20Manish Goel Exclusive Interview: ‘Bigg Boss 20’ के घर में नहीं किया कोई दिखावा, Qazi और Scout OP पर भी की बात

Manish Goel Exclusive Interview: ‘Bigg Boss 20’ के घर में नहीं किया कोई दिखावा, Qazi और Scout OP पर भी की बात

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) से बाहर आने के बाद मनीष गोयल (Manish Goel) ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने घर के अंदर अपने 45 दिनों के सफर, काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के साथ हुई अनबन, उनके माफी मांगने और अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने यह भी बताया कि घर में उन्होंने कभी कैमरे के सामने दिखावा नहीं किया. इसके अलावा मनीष ने स्काउट (Scout OP) यंग (Yung), कनिका मान (Kanika Mann) और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) के गेम पर भी अपनी राय रखी. पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ खास अंश…….

आपके और काजी के बीच प्रोफेसर वाले मुद्दे पर बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट कानन तांडी (Kanan Tandi) ने भी अपनी राय दी थी। घर में आपके व्यवहार को लेकर कहा गया कि आपने व्यूज पाने के लिए ड्रामा किया । इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?

kanan

देखिए, अगर मुझे व्यूज के लिए ड्रामा करना होता तो मैं पहले हफ्ते या पहले दिन से ही ऐसा करता. आपने 45-46 दिनों में मेरा सफर देखा. घर में नमक, घी, रोटी और राशन को लेकर हर चीज पर मुद्दे और लड़ाइयां होती थीं, लेकिन मैंने कभी इन चीजों को नहीं बढ़ाया. मैं अपने स्वाभाविक अंदाज में रहा. मुझे एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार बोरिंग भी कहा गया. लोग लड़ रहे होते थे और मैं योग करता था, ध्यान लगाता था या उनकी लड़ाई रोकने जाता था. जहां तक व्यूज की बात है तो मुझे यह भी नहीं पता कि कितने लोग मुझे देख रहे हैं. आपने एक बात और देखी होगी कि मैं कभी कैमरे के पास जाकर बात नहीं करता था. मैं हमेशा लोगों से बात करता था और घर में वैसा ही रहता था, जैसा मैं असल जिंदगी में हूं. मैं उनकी सोच और उनके काम का सम्मान करता हूं, क्योंकि वह उनका काम है. लेकिन हमने थिएटर और टेलीविजन में 25-30 साल तक एक्टिंग की है. अगर मैं हर किरदार निभाते समय यह सोचने लगूं कि मेरा पैर कहां है, हाथ कहां है और मेरी आंखें और पैर एक-दूसरे से मेल खा रहे हैं या नहीं, तो डेली सोप का एक सीन पूरा करने में ही 12 घंटे लग जाएंगे. मैं फिर कहूंगा कि मैं उनकी सोच का सम्मान करता हूं, लेकिन 45 दिनों तक मेरा हर इमोशन बिल्कुल स्वाभाविक था. 

जब काजी ‘कजीना’ (Kajina) बने, तब आपकी उनसे लड़ाई हुई थी. इसके बाद उन्होंने आप पर काफी दबाव भी बनाया. उस समय आपने अलग तरह से प्रतिक्रिया दी थी. आखिर ऐसा क्या हुआ कि आप ‘कजीना’ के पीछे पड़ गए?

kaji

मैं काजी के पीछे नहीं पड़ा  था, बल्कि मैंने उनके साथ खूब मस्ती की थी. मुझे लगता है कि सलमान जी ने भी बहुत साफ कहा था कि किसी भी मजाक को इतना आगे नहीं बढ़ाना चाहिए. उन्होंने ईव टीजिंग की बात की थी. हम घर के अंदर थे, इसलिए उसका ईव टीजिंग से कोई संबंध नहीं था. सलमान जी ने वीकेंड पर इस बात को सही तरीके से समझाया था. उससे पहले वहां बैठे सभी कंटेस्टेंट्स ने काजी को बताया था कि यह बात अपने संदर्भ से बाहर चली गई है. जब काजी बनकर वह आए थे, तब मैंने उनके साथ खूब मस्ती की थी, लेकिन वह मजाक वहीं खत्म हो जाना चाहिए था. बात अगले दिन तक चली गई और फिर ईव टीजिंग तक पहुंच गई. मैं एक बहुत अच्छी बात कहना चाहूंगा. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि गलती का एहसास होने पर माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता, बल्कि बड़ा होता है. पिछले 45 दिनों में काजी के साथ मेरा रिश्ता ऐसा ही रहा. जब भी हमारे बीच नाराजगी हुई, वह माफी मांगते थे और मैं उन्हें गले लगा लेता था. मेरा मानना है कि हमें इस रिश्ते को इसी नजरिए से देखना चाहिए.

शो में जब आप इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजरे, तब आपकी पत्नी और बेटे ने परिवार की ओर से प्रतिक्रिया दी। वहीं, काजी के परिवार की तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? 

manish-goel

मेरी शादी को 24 साल हो चुके हैं. मेरी पत्नी और मेरे बच्चे हैं. पिछले 24 सालों में मैंने हमेशा कोशिश की है कि चाहे मैं रात के 2 बजे घर आऊं या 11 बजे, अपने बच्चों को लेकर उनके साथ बैठूं और बात करूं. मैं सभी से कहना चाहूंगा कि परिवार में बातचीत बहुत जरूरी है. जब भी मैं अपने परिवार के साथ बैठता हूं तो हम अपने मोबाइल फोन एक तरफ रख देते हैं. चाहे पूनम हो या मेरे बच्चे, मैं उनसे स्कूल या कॉलेज की बातें नहीं करता. भगवान की कृपा से हमारे परिवार का रिश्ता बहुत मजबूत है. मैं एक निजी जिंदगी जीने वाला इंसान हूं. आप मुझे सोशल मीडिया या सोशल लाइफ में ज्यादा नहीं देखते होंगे. जब मेरी पत्नी ने मुझे भावुक होते देखा तो उन्होंने मेरी भावनाओं को समझा. मैं बताना चाहता हूं कि शो से बाहर आने के बाद सबसे पहले मेरी बात काजी की पत्नी से हुई. उन्होंने खुद फोन करके मेरा हालचाल पूछा और मेरे पैर की चोट के बारे में भी जाना. उनका स्वभाव बहुत अच्छा है. मेरी पत्नी पूनम ने भी उनसे बात की है. हम इंतजार कर रहे हैं कि काजी जी बाहर आएं तो हम सब मिलकर मिलेंगे और खूब मस्ती करेंगे. मैं चाहता हूं कि इस रिश्ते को पॉजिटिव तरीके से देखा जाए.

काजी की कुछ आदतें, जैसे बार-बार पी, पॉटी और गैस से जुड़ी बातें करना, कई बार लोगों को इरिटेट करती थीं. आप इस बारे में क्या सोचते हैं?

kaji

देखिए, इसका जवाब आपके सवाल में ही है. आपने खुद कहा कि यह इरिटेट करने वाला है. हमारी फिल्मों में भी कभी-कभी पॉटी या बाथरूम से जुड़े मजाक होते हैं. एक-दो बार ऐसा हो तो अच्छा लगता है और हंसी आती है, लेकिन जब वही बात बार-बार दोहराई जाती है तो हंसी भी खत्म हो जाती है. मैं काजी जी से कहता था कि एक-दो बार ठीक है, लेकिन अब इसे रोककर कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए.

काजी की कौन-सी बातें आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं?

manish

मैं हमेशा काजी जी से कहता था कि मुझे उनकी आवाज पसंद है. वह बहुत अच्छे इंसान हैं. जिस तरह वह हर सुबह खुद को तैयार करती हैं, मेकअप करती हैं, वह भी मुझे अच्छा लगता है. घर से निकलते समय भी मैंने उनसे कहा था कि आप बहुत अच्छी इंसान हैं. आपने मुझे दुख पहुंचाया है, लेकिन आप अच्छी हैं. जब कोई इंसान आकर माफी मांगता है तो हमें उसे माफ कर देना चाहिए. उसकी गलती को बार-बार नहीं पकड़ना चाहिए.

स्काउट और काश्वी हीरानंदानी के रिश्ते को आप किस तरह देखते हैं?

kasive

मैं किसी के रिश्ते को जज नहीं कर सकता. जब मैं 36वें दिन घर में गया था, तब मेरा पहला वीकेंड रोहित शेट्टी जी के साथ था. ये सारी बातें उससे पहले हो चुकी थीं. मेरे सामने कभी कुछ नहीं हुआ. लेकिन मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि स्काउट हमेशा मुझे बड़े भाई की तरह मानते थे. अगले ही दिन उन्होंने मुझसे पूछा कि आपको क्या लगता है? मैंने उनसे कहा कि मुझे घर में आए अभी 4-5 दिन ही हुए हैं और मैं सभी से ठीक से मिला भी नहीं हूं. लेकिन जब आप बिग बॉस के घर में सुरंग से अंदर आए थे तो आपके मन में सबसे पहला ख्याल क्या आया था? उन्होंने कहा कि ट्रॉफी. मैंने पूछा कि बाहर आपका इंतजार कौन कर रहा है? उन्होंने कहा काश्वी. मैंने उनसे कहा कि आपने खुद ही अपने सवाल का जवाब दे दिया. अगर घर के अंदर ट्रॉफी है और बाहर काश्वी आपका इंतजार कर रही हैं तो मुझे लगता है कि आपको इसके अलावा किसी और चीज पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

काजी को लगभग हर वीकेंड पर सपोर्ट मिलता है. क्या आपको लगता है कि वह इसके हकदार हैं?

fatima

काजी को सपोर्ट मिल रहा है, वह पूरी तरह से सही है. उन्होंने इसे कमाया है. फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) भी उसी शहर से हैं और दोनों अपनी भाषा में बात करते थे. मैंने काजी  की सिंगिंग की बहुत तारीफ की है. मैंने उनसे एक-दो बार नहीं, बल्कि दस बार कहा है कि वह बहुत अच्छा गाते हैं. वह सच में इसके हकदार हैं. रोहित जी ने उनसे कहा कि मैं तुम्हें गाना दूंगा और सलमान खान जी (Salman Khan) ने भी कहा कि मैं तुम्हें गाना दूंगा. वह इसके हकदार हैं. जब करण जौहर जी आए थे, तब भी मैंने उनसे बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि मनीष, तुम बहुत अच्छा खेल रहे हो. मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी. मेरा मानना है कि हर कंटेस्टेंट को अपनी तारीफ और आलोचना दोनों को समझना चाहिए. अगर आपकी आलोचना हो रही है तो आपको उस पर काम करना चाहिए. अगर तारीफ मिल रही है तो उसे अपने सिर पर नहीं चढ़ाना चाहिए. जिंदगी में यह बहुत जरूरी है कि जो अच्छी चीजें हैं, उन्हें और मजबूत करें और अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत न समझें. यही मेरा नजरिया है.

 क्या आपको लगता है कि काजी को शो में जरूरत से ज्यादा तारीफ मिलती है?

mani

मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ. हां, लोग मेरे साथ गाना गाते थे और मस्ती करते थे. यह दर्शकों का नजरिया हो सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि हम घर में 24 घंटे रहते हैं. क्या आप सिर्फ डेढ़ घंटे का एपिसोड देखते हैं? उन 24 घंटों में मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि काजी अचानक आए और किसी से इस तरह बात करने लगे.

आप आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की भी तारीफ करते हैं. उनके साथ आपका रिश्ता कैसा था और उनकी कौन-सी खूबियां आपको सबसे ज्यादा पसंद थीं?

amarpali

आम्रपाली जी भी बहुत प्यारी हैं. उनके साथ मेरा रिश्ता मजबूत था. जब भी वह आती थीं, मुझसे समझदारी वाली बातें करती थीं. हम परिवार, करियर और दूसरी चीजों पर बात करते थे. मैंने उनसे एक बात कही थी कि उनके वन-लाइनर्स और पंच बहुत अच्छे हैं. मैंने उन्हें पहले हफ्ते में ही कहा था कि अगर आप ग्रुप में रहेंगी तो लोग आपसे जुड़ नहीं पाएंगे. अगर आप अकेले खेलेंगी तो दर्शक आपसे ज्यादा जुड़ेंगे.

कनिका मान को दर्शक जलन करने वाली और रूखे स्वभाव की लड़की कह रहे हैं. आप उनके साथ रहे हैं, तो उन्हें किस तरह देखते हैं?

kanika

कनिका की बात करूं तो जितना समय मैंने उनके साथ बिताया है, उसके हिसाब से मैं कह  सकता हूं कि वह बहुत मजबूत सोच वाली लड़की हैं. वह अपनी बातें बहुत समझदारी से रखती हैं. पिछले एक-दो हफ्तों से वह ज्यादा समय कुर्सी या सोफे पर बैठकर बिता रही थीं. मैंने उनसे कहा था कि खेल में वापस आइए और अपने गेम पर ध्यान दीजिए. आपके कितने भी दोस्त हों, वह अलग बात है, लेकिन आपको उसी तरह खेलना चाहिए जैसे आपने शुरुआत में खेला था.

 स्काउट ने आपको बड़ा भाई कहा और यंग को भी भाई का दर्जा दिया, लेकिन दोनों के बीच लड़ाई और धक्का-मुक्की देखने को मिली. रिश्तों को इस तरह निभाने में वे कहां चूक गए? इस पूरी घटना पर आप क्या कहना चाहेंगे?

young

जब कोई इंसान गुस्से में होता है तो हम सभी इंसान हैं और कभी-कभी गुस्से में ऐसी बातें कह देते हैं, जिनसे सामने वाले को चोट पहुंचती है. स्काउट और यंग का रिश्ता बहुत अच्छा था. सभी ने उनका बॉन्ड देखा था. बाद में उनके बीच थोड़ी दूरी आ गई और इससे भी दुख होता है. जिस दिन उनकी लड़ाई हुई, मैं वहां बैठा था. मुझे पता था कि चाहे कुछ भी हो, लड़ाई खत्म हो जाएगी. लेकिन जब स्काउट ने उन्हें धक्का दिया तो मुझसे भी बर्दाश्त नहीं हुआ. मैं यंग के साथ बाहर बैठा था. मैंने उसी समय स्काउट से कहा था और अगले दिन भी कहा कि आपने जो किया वह बहुत गलत और शर्मनाक था. आपने जो धक्का दिया, वह बिल्कुल सही नहीं था. आपको अपने काम से इसे ठीक करना होगा. आप बार-बार कहते हैं कि बाहर आपकी आर्मी है, लेकिन आपकी आर्मी भी यह सब पसंद नहीं करेगी. सबसे अच्छी बात यह थी कि यहां आने से 8-10 दिन पहले स्काउट और यंग फिर से एक-दूसरे से जुड़ गए थे. मैं बहुत खुश था कि उनका रिश्ता फिर से ठीक हो गया. लेकिन अब किसी ने मुझे बताया कि वे फिर अलग हो गए हैं. मैं चाहूंगा कि वे दोबारा साथ आएं, क्योंकि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं. 

आपके हिसाब से टॉप 3 में कौन से कंटेस्टेंट्स जगह बना सकते हैं?

young1

अगर टॉप 3 की बात करें तो मैं अभी भी काजी, यंग और कनिका का नाम लूंगा. मैं यह नहीं कह सकता कि कौन जीतेगा, क्योंकि अब एक महीने के खेल में बहुत बदलाव आएंगे. खेल और कठिन होगा. जो पहले नंबर पर है, वह तीसरे नंबर पर भी जा सकता है. लेकिन अब तक के 40-45 दिनों के अपने अनुभव के आधार पर मुझे ये तीनों टॉप 3 में नजर आते हैं. इसके अलावा मैं एक नाम और शामिल करना चाहूंगा, जिसका जिक्र मैंने पहले भी किया था. वह अरिश्फा खान हैं. 23 साल की उम्र में जिस तरह वह खुद को संभाल रही हैं और जिस तरह उनका सफर रहा है, वह भी बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं और इस मुकाम की हकदार हैं. बाकी फैसला दर्शकों के हाथ में है.

FAQs

Q1. मनीष गोयल ने बिग बॉस 20 में व्यूज पाने के लिए ड्रामा करने के आरोपों पर क्या कहा?

मनीष गोयल ने कहा कि उन्होंने घर में 45 दिनों तक स्वाभाविक तरीके से खेल खेला और कभी कैमरे के सामने दिखावा नहीं किया। उन्होंने बताया कि वह लड़ाइयों में शामिल होने के बजाय योग और ध्यान करते थे।

Q2. मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच अनबन क्यों हुई थी?

मनीष के मुताबिक, काजी के ‘कजीना’ बनने के दौरान दोनों के बीच मजाक हुआ था, लेकिन बात जरूरत से ज्यादा बढ़ गई और ईव टीजिंग तक पहुंच गई। हालांकि, बाद में काजी ने माफी मांगी और दोनों के बीच सब ठीक हो गया।

Q3. बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मनीष गोयल की काजी के परिवार से क्या बातचीत हुई?

मनीष ने बताया कि शो से बाहर आने के बाद सबसे पहले उनकी बात काजी की पत्नी से हुई थी। उन्होंने फोन करके मनीष का हालचाल पूछा और उनके पैर की चोट के बारे में भी जानकारी ली।

Q4. मनीष गोयल ने स्काउट और यंग की लड़ाई पर क्या प्रतिक्रिया दी थी?

मनीष ने स्काउट और यंग की लड़ाई को गलत बताया। उन्होंने स्काउट से कहा था कि यंग को धक्का देना शर्मनाक था और उन्हें अपने इस व्यवहार को सुधारना चाहिए।

Q5. मनीष गोयल के मुताबिक बिग बॉस 20 के टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन हो सकते हैं?

मनीष गोयल ने काजी तौकीर, यंग और कनिका मान को टॉप 3 का दावेदार बताया। इसके अलावा उन्होंने अरिश्फा खान के खेल की भी तारीफ की और उन्हें मजबूत खिलाड़ी बताया।

मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर और पर्दे के पीछे की खास हलचल पर नजर बनाए रखें. फिल्मों से लेकर  टीवी शो तक,  बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय सिनेमा और भोजपुरी जगत की ताजा खबरें, चर्चाएं और दिलचस्प अपडेट लगातार आप तक पहुंचते रहेंगे.

हमारे Facebook, X (Twitter), YouTube और Instagram पेज को अभी फॉलो करें और मनोरंजन से जुड़ी कोई भी अहम खबर मिस न करें.

Read More

‘Hastinapur Ke Veer’ में एकलव्य से अंगूठा मांगने के फैसले पर बोले Guru Dronacharya, बताया कितना कठिन था यह पल

‘Pushpa Impossible’ में दुल्हन बनीं Muskan Bamne, शनाया के ब्राइडल लुक ने लूटी महफिल

Himesh Reshammiya ने याद किया ‘Aashiq Banaya Aapne’ का सफर, ‘Indian Idol Legends Return’ में शेयर किए खास किस्से

‘Sa Re Ga Ma Pa 2026’ में Geet Bagde की सुरीली आवाज का जादू, शानदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Tags : AASIF KHAN BIGG BOSS 20 EVICTED CONTESTANT INTERACTION | Kashvi Hiranandani 





Source link

You may also like

Leave a Comment