Home Morning News (खास खबरें)Yamuna Nagar News:कोहरा छाने से सुबह हेडलाइट जलाकर निकले वाहन चालक – Due To The Fog, Motorists Set Out In The Morning With Their Headlights On

Yamuna Nagar News:कोहरा छाने से सुबह हेडलाइट जलाकर निकले वाहन चालक – Due To The Fog, Motorists Set Out In The Morning With Their Headlights On

by BollywoodNewsAndMovie


Due to the fog, motorists set out in the morning with their headlights on

जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की सुबह  छाया कोहरा। संवाद
– फोटो : credit

संवाद न्यूज एजेंसी


यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ आसमान में बादल भी छाए रहे। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। वहीं मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। सुबह के समय कोहरे और बादलों के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला, लेकिन ठंडी हवाओं और बादलों के चलते तापमान में गिरावट का असर महसूस किया गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान कम रहने से सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों ने भी गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है।

सर्दी में रखें स्वास्थ्य का ध्यान : डॉ. वागीश

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वागीश गुटेन ने बताया कि अब सर्दी बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।



Source link

You may also like

Leave a Comment