Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का फिनाले नजदीक आ गया है और कंटेस्टेंस्ट्स के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. सलमान खान शुरू से ही घर के कंटेस्टेंट्स को पॉइंट के मुद्दे उठाने और मुद्दों पर डटे रहने के लिए कहते रहे हैं. सलमान ने भी कई बार गुल्लू से शो में कम दिखने और उनके गेम को लेकर सवाल उठाया था. वहीं, घर के सदस्यों का भी मानना है कि गुल्लू घर में कुछ नहीं कर रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में उदिति-अरिश्फा ने गुल्लू के गेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो शो में कुछ नहीं कर रहे हैं. इस पर जब उदिति को मुंहतोड़ जवाब दिया तो उदिति ने ऐसी बात कही कि सोशल मीडिया पर बेहस छिड़ गई. इस बहस में प्रिंस नरूला ने गुल्लू का साथ दिया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
उदिति ने रोडीज को लेकर गुल्लू पर कसा तंज
बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी की दावेदारी वाले टास्क के दौरान उदिति और गुल्लू के बीच गेम को लेकर हुई बहस थी. इस दौरान उदिति सिंह और अरिश्फा ने गुल्लू के गेम पर सवाल उठाए कि उन्हें कुछ नहीं आता है. जिससे गुल्लू बुरी तरह भड़क गए और मुंह तोड़ देते हुआ कहा कि पहले जाकर तीन शोज देखो. इस पर उदिति ने गुल्लू पर ऐसा तंज कसा कि सोशल मीडिया पर बेहस शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गुल्लू का सपोर्ट किया है.
From one Roadies legend to another! Prince Narula’s support for Gullu is LOUD. Now let the Roadies power speak! 🔥❤️ #Gullu #Biggboss20 #Bb20 https://t.co/uvqylqI0ni
— 𝑯𝒚𝒅𝒓𝒐𝒐♐ (@hYDROOxD) November 28, 2026
‘मैं ‘Beep’ वाले शोज नहीं देखती हूं’
अरिश्फा और उदिति ने बहस के दौरान गूल्लू से कहा कि उन्हें गेम नहीं आता है तो इस पर गुल्लू ने उन्हें अपने पिछले तीन शोज (रोडीज, स्प्लिट्सविला और मां है ना) को देखने की बात की, जिसके वो विनर बने थे. इस पर उदिति ने कथित तौर कहा, ‘मैं बीप वाले शोज में क्या देखूंगी.’ इसके बाद अरिश्फा गुल्लू से कहती हैं, ‘वो टास्क वाले शोज करके आया है’, वही, उदिति कहती हैं, ‘इसके शोज देखकर हम क्या करेंगे.’ सोशल मीडिया पर जब ये क्लिप सामने आया तो फैंस ने इसे शो को नीचा दिखाना वाला कमेंट माना. कई लोगों ने कहा कि गुल्लू उदिति से बिग बिग बॉस में अच्छा गेम खेल रहे हैं, उन्हें ऐसे कमेंट करने का कोई हक नहीं है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/11/28/bigg-boss-20-23-2026-11-28-14-53-07.png)
प्रिंस और निहारिका तिवारी ने किया गुल्लू का सपोर्ट
उदिति और अरिश्फा के इस कमेंट पर गुल्लू के फैंस के अलावा इन शोज के फैंस भी बुरी तरह भड़क गए हैं. इस मामले में प्रिंस नरूला और निहारिका तिवारी ने गुल्लू का सपोर्ट ने किया है कि निहारिका ने उदिति के इस बयान पर भड़कते हुए पूछा, ‘आप क्या करके बैठे हो?’ उन्होंने कहा कि उन शोज़ में टिकने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत मज़बूत होना पड़ता है, और उदिति तो पहले ही राउंड (GD 1) में बाहर हो जातीं. वहीं, प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुल्लू को टैग करते हुए लिखा,’जाओ, कमाल कर दिखाओ! उन्हें दिखा दो. हमारे शोज़ की पावर क्या होती है.’
Mic-drop moment in #BiggBoss20! When Arishfa Khan & Uditi Singh questioned Gullu’s game during the task, Kushal Tanwar shut them both down instantly with: “3 show dekhke aa pehle!” Savage reality check or overconfidence? 👀💥 #BB20 #Gullu #KushalTanwar #ArishfaKhan #UditiSingh #ColorsTV
— Siddharth R Kannan (@sidkannan) November 28, 2026
फैंस ने भी किया गुल्लू का सपोर्ट
रोडीज और स्प्लिट्सविला को कथित तौर पर नीचा दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उदिति और अरिश्फा को ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, कई लोग इस बहस में गुल्लू के सपोर्ट में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि रोडीज़ में गुल्लू का दबदबा इतना ज़बरदस्त रहा है कि हर कोई जानता है कि उसने वहां क्या हासिल किया है. वहीं दूसरी तरफ, अरिशफ़ा और उदिति जैसे लोग तो रोडीज़ में टिक भी नहीं पाएंगे. इस गेम को खेलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है, न कि बस बैठकर गप्पें मारना.
Gullu’s Roadies dominance speaks so loud that everyone knows what he achieved there. 🔥
Meanwhile, people like Arishfa and Uditi wouldn’t even survive Roadies. It takes guts to play the game, not sit around gossiping. 🤮#Gullu#Arishfakhan#UditiSingh#Biggboss20pic.twitter.com/QbBpvFWD8F— 𝑯𝒚𝒅𝒓𝒐𝒐♐ (@hYDROOxD) November 28, 2026
📣 EXCLUSIVE NEWS 📣
• Niharika Tiwari Cooked Task Cheater Uditi 😂
• She said “aaj sirf Gullu ki baat ni h Pura roadies k upar baat h” 🔥THE REAL SIBLINGS DUO IS GULLU AND NIHARIKA❤#Gullu#NiharkaTiwari#BiggBoss20#BB20pic.twitter.com/6Oz50MKrJa
— Deepanshu_Team_Gullu (@Bhavana64554945) November 28, 2026
ये भी पढ़ें: ‘बेशक बम फेंक दो, हम डरने वाले नहीं…’ कॉन्सर्ट में बम धमाकों की धमकियों पर दिलजीत दोसांझ की खुली चेतावनी
