Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: सोते गुल्लू को जगाने के चक्कर में फंसीं लव गिल, नेटिजंस ने की एविक्शन की मांग

Bigg Boss 20: सोते गुल्लू को जगाने के चक्कर में फंसीं लव गिल, नेटिजंस ने की एविक्शन की मांग

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20:  बिग बॉस में आय दिन कुछ न कुछ ऐसा होता ही रहता हैं। जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहे हैं। बता दें की शो के शुरुआत से ही लव गिल की दोस्ती स्काउट के साथ देखी जा रही थी। जिसको लेकर घर में बहस का भी दौर चल रहा था। वहीं शो के प्रोमो में कुछ ऐसा दिखा जिसके कारन लव गिल और स्काउट दोनों की आलोचना हुई। उन्होंने दोस्ती के नाम पर कुछ ऐसी हरकत कर दी जो दर्शकों को पसंद नहीं आया।

बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो सामने आया

बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गुल्लू सोफे पर आराम से लेटे हुए नजर आ रहे हैं। तभी लव गिल वहां आती हैं, पाउडर का डिब्बा उठाती हैं और गुल्लू के बालों पर छिड़क देती हैं। गुल्लू को जैसे ही इसका पता चलता है, लव गिल हंसते हुए कहती हैं, ‘सो मत। बिग बॉस को बताऊं क्या कि ये सो रहा है।’ इस पर गुल्लू करवट बदलते हुए कहते हैं, ‘पांच मिनट का रेस्ट है बस।

Also read: ‘बम फेंकोगे तब भी प्यार मिलेगा’ – धमकियों के साए में दिलजीत का मुंबई कॉन्सर्ट, स्टेज से दिया मोहब्बत का पैगाम

गुल्लू-कनिका की मस्ती

एक और प्रोमो में गुल्लू और कनिका एक-दूसरे से मजाक करते नजर आ रहे हैं। गुल्लू जिम में आने के लिए कनिका को मनाते हुए पूछते हैं, ‘कब से वापसी है आपकी? जिम आ जाओ। मन नहीं लग रहा।’ कनिका कहती हैं, ‘कल से आएंगे।’ इस पर गुल्लू कहते हैं, ‘चलिए आपको जिम दुल्हन की तरह सजा मिलेगा।’ इसके बाद गुल्लू कनिका से नंबर मांगते हैं, तो कनिका कहती हैं, ‘सर, जो बातचीत होगी सामने होगी। मम्मी ने मना किया है पीछे बात करने को।’





Source link

You may also like

Leave a Comment