Home Viralविशाखापट्टनम:1 करोड़ चूड़ियों से सजे गणपति बप्पा, अद्भुत सजावट देख दंग रह गए भक्त – Visakhapatnam Gajuwaka Ganpati Bappa Idol Decorated With 1 Crore Bangles Video Goes Viral On Internet

विशाखापट्टनम:1 करोड़ चूड़ियों से सजे गणपति बप्पा, अद्भुत सजावट देख दंग रह गए भक्त – Visakhapatnam Gajuwaka Ganpati Bappa Idol Decorated With 1 Crore Bangles Video Goes Viral On Internet

by BollywoodNewsAndMovie


1 करोड़ चूड़ियों से बनी गणपति की मूर्ति का वायरल वीडियो: गणेश उत्सव 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है और देशभर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हुए उनका स्वागत किया जा रहा है। हाल ही में विशाखापट्टनम से गणपति बप्पा की भव्य और अनोखी सजावट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भगवान गणेश की विशालकाय प्रतिमा को करीब 1 करोड़ चूड़ियों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, गणपति बप्पा की प्रतिमा को सजाने के लिए चूड़ियों की लंबी-लंबी लड़ियां तैयार की जा रही हैं। इसके लिए चूड़ियों को पाइप में डालकर उन्हें एक साथ पिरोया जा रहा है। इसके बाद इन लड़ियों को बप्पा के पैरों, हाथों और प्रतिमा के अन्य हिस्सों पर लपेटकर सजावट की जा रही है। इस अनोखी सजावट को पूरा करने में कई लोग जुटे हुए नजर आ रहे हैं। कोई पाइप में चूड़ियां चढ़ा रहा है, तो कोई ऊंचाई पर खड़े व्यक्ति तक चूड़ियों की लड़ी का सिरा पहुंचा रहा है। वहीं, कुछ लोग एक साथ बैठकर चूड़ियों को व्यवस्थित करने और सजावट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

वायरल वीडियो: फुटपाथ पर सजा नन्हा सा पंडाल, गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति ने छू लिया लोगों का दिल

देखें वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Shivaji Gunnabattula (@wander_vizag)

1 करोड़ चूड़ियों से सजे बप्पा का भव्य चेहरा


गणपति बप्पा की कई फीट ऊंची विशाल प्रतिमा तक इतनी बड़ी संख्या में चूड़ियों को पहुंचाना और उनसे सजावट करना बिल्कुल आसान नहीं था। लेकिन भक्तों की मेहनत और लगन ने इस मुश्किल काम को भी मुमकिन कर दिखाया। अगले वीडियो में चूड़ियों से सजी गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। बप्पा की प्रतिमा की सजावट इतनी खूबसूरत और अनोखी है कि इसे देखकर एक पल के लिए आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। चूड़ियों से सजे बप्पा की यह भव्य प्रतिमा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। आप भी देखिए इस अद्भुत सजावट का वीडियो।




View this post on Instagram

A post shared by Shivaji Gunnabattula (@wander_vizag)

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

1 करोड़ चूड़ियों से सजे गणपति बप्पा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई लाखों से ज्यादा व्यूज और लाइक मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यह प्रतिमा सिर्फ सुंदर नहीं अद्भुत लग रही है। दूसरे शख्स ने कहा- आंखों को यकीन ही नहीं हो रहा। 

10 दिनों तक होती है विघ्नहर्ता की विशेष पूजा-अर्चना

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी को एक खास और पवित्र त्योहार माना जाता है। इस तिथि पर देशभर में विशेष रूप से महाराष्ट्र में गणेश के जन्मोत्सव के रूप में जोश, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस हर वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। महाराष्ट्र समेत देश के दूसरे राज्यों में इस दिन बड़े-बड़े पंडालों में गणपति की मूर्ति की स्थापना होती है। गणेश उत्सव का पर्व लगातार 10 दिनों तक चलता है। जिसमें  भगवान गणेश को प्रथम पूज्य, विध्नहर्ता, बुद्धि, विवेक और मंगलकर्ता के रूप में पूजे जाते हैं।

इंसानों की जगह अब हाथों में मशीन लगाएगी मेहंदी! नौकरी बनाम तकनीक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

नया iPhone खरीदने के नहीं थे पैसे! शख्स ने 17 Pro को ही बना दिया 18 Pro, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग





Source link

You may also like

Leave a Comment