{“_id”:”6b0c674de8f69ebfaf0da478″,”slug”:”bigg-boss-20-love-gill-evicted-from-the-house-salman-khan-bash-scout-and-gullu-for-their-remark-on-love-2026-11-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिग बॉस 20: घर से बेघर हुईं लव गिल, स्काउट पर भड़के घरवाले; किसकी घटिया बातें सुनकर दंग रह गए खुद सलमान खान?”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
‘बिग बॉस 20’ का रविवार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो में सलमान खान ने स्काउट को गुल्लू के साथ हुई बातचीत के चलते जमकर लताड़ा। वहीं आज एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा है। जानिए आज के एपिसोड में क्या खास रहा।
अब तक क्या हुआ?
शनिवार को सलमान ने स्काउट ओपी को उस वीडियो को लेकर सवालों के घेरे में खड़ा किया, जिसमें उन्होंने लव पर उन्हें बहकाने और अपनी बातों में उलझाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, स्काउट ने लव पर कुछ अपमानजनक टिप्पणी भी की। उसी की क्लिप सलमान खान ने घर में दिखाई।
इसमें स्काउट गुल्लू से कहते दिख रहे हैं, ‘लव मेरे लिए इस तरह है कि मेरे पास बाहर एक फरारी है। यहां मेरे पास एक कार है, उससे काम चला रहा हूं।’
