Home Viralमुख्यमंत्री तक पहुंचा जर्जर सड़क का वायरल वीडियो, देखते ही कलेक्टर को घुमाया फोन, कहा- व्यवस्था दुरस्त होनी चाहिए – viral video of dilapidated road reaches chief minister he immediately calls collector and orders that the situation be rectified

मुख्यमंत्री तक पहुंचा जर्जर सड़क का वायरल वीडियो, देखते ही कलेक्टर को घुमाया फोन, कहा- व्यवस्था दुरस्त होनी चाहिए – viral video of dilapidated road reaches chief minister he immediately calls collector and orders that the situation be rectified

by BollywoodNewsAndMovie


रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को गंभीरता से लिया है। अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक में सड़क की खराब स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस वायरल वीडियो को देखने के बाद संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन कर वायरल वीडियो की सच्चाई जानी है। फोन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

क्या कहा सीएम ने

मुख्यमंत्री साय ने खरसिया चौक की सड़क में बड़े गड्ढों को भरने, आवश्यक समतलीकरण तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

सभी कलेक्टरों को निर्देश

सीएम विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करें, आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने कहा कि जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने, निर्माण कार्य, पुल-पुलिया के आसपास कटाव, जलभराव अथवा अन्य किसी कारण से आवागमन प्रभावित होने या दुर्घटना की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। आवश्यकता के अनुसार चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

लोगों को नहीं होनी चाहिए परेशानी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां निर्माण कार्य प्रगति पर हैं अथवा बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां गड्ढों को भरने, समतलीकरण, जल निकासी सहित सभी आवश्यक अंतरिम सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। स्थायी निर्माण में मौसम संबंधी व्यावहारिक कठिनाइयां होने पर भी सड़क को चलने योग्य बनाए रखने के लिए हर आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाए।

राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय अथवा अन्य किसी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन संबंधित विभाग के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। कलेक्टर अपने जिले में अधिक यातायात दबाव वाली प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों को चिन्हांकित कर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पवन तिवारी

लेखक के बारे मेंपवन तिवारीपवन कुमार तिवारी नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (senior digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट’ (State team) टीम में काम करते हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल लंबा का अनुभव है। रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। पवन कुमार तिवारी ने अक्टूबर 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। पवन कुमार तिवारी ने साल 2013 में सहारा समय में इंटर्न से अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद न्यूज इंडिया, भारत समाचार, ईनाडु इंडिया, दैनिक भास्कर, पत्रिका और एशियानेट डॉट कॉम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के डेस्‍क पर काम किया। पवन कुमार तिवारी ने साल काशी हिन्दू विशवविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment