Home Morning News (खास खबरें)Meerut News:सुबह घर से निकली महिला लापता – Woman Missing After Leaving Home In The Morning

Meerut News:सुबह घर से निकली महिला लापता – Woman Missing After Leaving Home In The Morning

by BollywoodNewsAndMovie


– सीसीटीवी में कब्रिस्तान की ओर जाती दिखी

संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। कस्बे के मोहल्ला किला खेवान निवासी महिला मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पति ने थाना सरधना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी है। सीसीटीवी फुटेज में महिला कालंद चुंगी स्थित कब्रिस्तान की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है।

मोहल्ला किला खेवान निवासी आमिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी साईस्ता मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से बाहर गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

आमिर के अनुसार, घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर साईस्ता कब्रिस्तान कालंद चुंगी की ओर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पति ने सरधना में संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को थाना सरधना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

You may also like

Leave a Comment