Home Hollywoodअल्लू अर्जुन की ‘राका’ में इस बड़े हॉलीवुड स्टार की एंट्री, अगले महीने शाहरुख खान भी शूट करेंगे कैमियो, Bollywood Hindi News

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में इस बड़े हॉलीवुड स्टार की एंट्री, अगले महीने शाहरुख खान भी शूट करेंगे कैमियो, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में अगले साल की बड़ी फिल्मों में से एक बनी हुई है। अब इस फिल्म में एक बड़े हॉलीवुड एक्टर की एंट्री होने की खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान का भी कैमियो होगा शूट। जानिए नई अपडेट

hollywood actor will smith may seen in allu arjun raaka,

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में इस हॉलीवुड स्टार की एंट्री, शाहरुख शूट करेंगे कैमियो

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना जैसी एक्ट्रेस एक साथ दिखेंगी। अब ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भी नजर आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ‘राका’में विल स्मिथ का एक खास कैमियो होने वाला है। खास बात ये है कि शाहरुख खान भी ‘राका’ में नजर आएंगे।

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ और शाहरुख खान कैमियो

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ डेट पर काम कर लिया गया है। ‘राका’की शूटिंग जब विदेश में शुरू होगी तब ही विल स्मिथ भी अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। उनके कॉस्टयूम फाइनल कर लिए गए हैं। विल को इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर फिल्म की कास्ट और क्रू एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान भी ‘राका’ के इंटरनेशनल शेड्यूल से जुड़ने वाले हैं। फिलहाल किंग खान फिल्म किंग के आखिरी चरण की शूटिंग में बिजी हैं। वो एक गाना शूट कर रहे हैं। इसके बाद सितंबर में ‘राका’ में अपने कैमियो की शूटिंग करेंगे। लेकिन फिल्म में शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन एक सीन में नजर आएंगे या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

विल स्मिथ

‘राका’ में हीरोइन का रोल

बता दें, इस साल अप्रैल में अल्लू अर्जुन के लुक के साथ फिल्म ‘राका’के टाइटल का एलान हुआ था। रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म वैदिक युग आर बेस्ड है।इस फिल्म में दीपिका एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में नजर आएंगी जो अपने सर्वाइवल के लिय लड़ाई लड़ रही हैं। उनके साथ रश्मिका का किरदार जुड़ा होने वाला है। वो दीपिका के किरदार की प्रोटेक्टर के रूप में दिखेंगी। और जाह्नवी उसी युग की एक रानी होंगी। एस अभी कहा जा रहा है कि सी फिल्म में अल्लू अर्जुन ट्रिपल रोल में होंगे। लेकिन फिलहाल फिल्म से जुड़ी कोई आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है।

Allu Arjun Film Raaka

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज

फिल्म ‘राका’ का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं जो इससे पहले शाहरुख खान के साथ जवान बना चुके हैं। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट के मानें तो फिल्म ‘राका’ दिसंबर 2027 में थिएटर में रिलीज होगी। बता दें, अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘राका’ में एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है जिससे बहुत उम्मीदें हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment