Home Viralगाली-गलौज, बाल उखाड़े, लात-घूंसे चलाए… दोस्त से संबंध नहीं बनाने पर लड़की पर टूट पड़ीं 4 सहेलियां, Video Viral – Satna Four female friends beat up a girl sks

गाली-गलौज, बाल उखाड़े, लात-घूंसे चलाए… दोस्त से संबंध नहीं बनाने पर लड़की पर टूट पड़ीं 4 सहेलियां, Video Viral – Satna Four female friends beat up a girl sks

by BollywoodNewsAndMovie


मध्य प्रदेश के सतना में एक सनसनीखेज शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो भी बनाया. आरोप है कि सहेलियों ने दोस्त से संबंध बनाने को कहा था. लेकिन लड़की ने मना कर दिया. इससे गुस्साई सहेलियों ने जमकर पिटाई की और उसका वीडियो बनाया.

बहाने से बुलाकर लात-घूंसों से की पिटाई-
जानकारी के मुताबिक एक छात्र से संबंध बनाने और दोस्त को खुश करने से इनकार करने पर चार सहेलियों ने पीड़िता को बेरहमी से निशाना बनाया. आरोपियों ने बहाने से छात्रा को पहले नगर वन के पास एक सुनसान जगह पर ले गईं, जहां लात-घूंसों और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की गई. 

सहेलियों ने वीडियो भी बनाया-
इस खौफनाक कृत्य का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पूरे मामले में छात्रा और उसके परिजनों ने अब कोल गंवा थाने में शिकायत की है, जिसपर कोलगंवा थाना पुलिस ने आवश्यक जाँच कार्यवाही शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में क्या है?
छात्रा से मारपीट की घटना 6 सितम्बर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सूनसान इलाके में स्कूटी के पास मौजूद तीन लड़कियों ने मुँह को कपड़े से ढक रखा है और एक लड़की को गाली देते हुए पीट रही है.

6 सितंबर की घटना-
घटना के संबंध में बताया जा रहा कि एक छात्र लगातार वाट्सएप पर पीड़िता को परेशान करता था. जब पीड़िता ने इस हरकत का विरोध किया, तो कॉलेज की ही एक अन्य छात्रा ने उसपर अपने दोस्त के साथ रिश्ते बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. इनकार करने पर साजिश के तहत 6 सितम्बर को आरोपी छात्रा पीड़िता को स्कूटर पर बैठाकर बाजार के बहाने ले गई और रास्ते में नगर वन के सामने सुनसान इलाके में पहुंच गई. वहां पहले से ही तीन अन्य लड़कियां मौजूद थीं, जिन्होंने चेहरे ढक रखे थे. सभी ने मिलकर पीड़िता को घेरा और बेरहमी से पीटते हुए वीडियो कॉल के जरिए उस छात्र से माफी भी मंगवाई, जिसे वह नापसंद करती थी.

पीड़िता ने की शिकायत-
पीड़िता शुरुआत में डर और परिवार की परिस्थितियों के कारण चुप रही, क्योंकि उसकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं और पिता बाहर रहते हैं. लेकिन जब यह वायरल वीडियो किसी तरह एक स्थानीय रिश्तेदार के पास पहुंचा, तब जाकर इस पूरे मामले से पर्दा उठा. जिसके बाद ग्यारह सितंबर को पीड़िता ने परिजनों के साथ कोलगवां थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं कोलगवां थाना टी आई सुदीप सोनी ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का परीक्षण करा लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

 



Source link

You may also like

Leave a Comment