Home Viralखाते-खाते की बप्पा की पूजा! ट्रोल हुई कोरियोग्राफर की ‘क्रिश्चियन’ पत्नी, यूजर्स बोले- जल्दी क्या थी – Remo dsouza wife lizelle dsouza chewing food while praying ganpati visarjan viral video trolling tmova

खाते-खाते की बप्पा की पूजा! ट्रोल हुई कोरियोग्राफर की ‘क्रिश्चियन’ पत्नी, यूजर्स बोले- जल्दी क्या थी – Remo dsouza wife lizelle dsouza chewing food while praying ganpati visarjan viral video trolling tmova

by BollywoodNewsAndMovie


कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा एक फिल्म निर्माता हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस व पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन भक्ति भाव में भी वो उतनी ही आगे हैं. लिजेल भले ही क्रिश्चियन हैं लेकिन वो महादेव की भक्त हैं. वहीं हिंदु धर्म के सभी त्योहारों को भी सम्मान के साथ पूजती हैं. 

गणपति के विसर्जन में क्या हुआ?

वो और रेमो हर साल गणपति उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं. इस बार भी कपल ने गणपति की स्थापना की और रीति रिवाज के साथ विसर्जन किया. लेकिन इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देख ट्रोल्स को कमेंट मारने का मौका मिल गया. लिजेल की ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई कि यूजर्स भी मजे लेने से खुद को रोक नहीं पाए. 

दरअसल, विसर्जन के दौरान आखिरी प्रणाम करते हुए लिजेल कुछ खाती दिखीं. वो लगातार कुछ चबा रही थीं. यहां तक कि जब वो गणपति जी के कान में प्रार्थना करने भी गईं तो भी उनका मुंह रुका नहीं वो लगातार चबाती रहीं. मुमकिन है कि लिजेल प्रसाद खा रही हों लेकिन मौके कि गहमागहमी में बना ये वीडियो देख यूजर्स खुद को रोक नहीं पाए. 

पीछे पड़े ट्रोल्स

ये वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसपर ट्रोल्स ने कमेंट कर लिखा कि इतनी भी क्या जल्दी थी, पहले खा ही लेतीं. कम से कम थोड़ा सब्र तो कर लेना चाहिए था. वहीं किसी और ने लिखा- लिजेल बेटी समझ आ भी गया होगा गणपति जी को, क्या बोला? एक और ने कहा- इतना पूजा पाठ करते हुए, इतनी भी समझ नहीं थी क्या कि रुक जाती थोड़ा.

साथ ही कई और ने चुटकी लेते हुए लिखा- यार ये मजेदार है, कोई हेट नहीं. लिजेल बहुत क्यूट लग रही हैं. और क्या फर्क पड़ता है बप्पा को सब पता है किस भक्त को क्या चाहिए. वहीं किसी ने लिजेल की ओर से सफाई देते हुए कहा कि- वहां सबको नारियल का प्रसाद बांटा गया था, जिसे लिजेल भी चबाती दिख रही हैं. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. 

अब ट्रोल्स जो भी कहें लेकिन सही मायने में लिजेल लगीं बेहद क्यूट, है ना?

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment