Home Morning News (खास खबरें)Rewari News:अलसुबह चली आंधी, दिन में तेज धूप के बीच शाम को छाए बादल, – Early Morning Storm, Bright Sunshine During The Day, Clouds Covered The Sky In The Evening

Rewari News:अलसुबह चली आंधी, दिन में तेज धूप के बीच शाम को छाए बादल, – Early Morning Storm, Bright Sunshine During The Day, Clouds Covered The Sky In The Evening

by BollywoodNewsAndMovie


रेवाड़ी। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आया। वीरवार को अलसुबह तेज हवा चली, फिर भी दिनभर तेज धूप रहने से उमस और गर्मी का असर बना रहा। शाम के समय आसमान में बादल छा गए, जिससे मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। हालांकि, बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से विशेष राहत नहीं मिली।


वीरवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

अलसुबह चली तेज हवा के बाद दिन में धूप तेज रही। दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। शाम को बादल छाने से लोगों को कुछ देर के लिए मौसम में बदलाव का अहसास हुआ। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय अपेक्षाकृत राहत मिल रही है, जबकि दिन में गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। अगले दिनों में मौसम के मिजाज पर लोगों की नजर बनी हुई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment