Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, एमपी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 24 घंटे में एंबुलेंस को 503 इमरजेंसी केस, फिल्म रामायण को लेकर विवाद, कोकिन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

MP Morning News: वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, एमपी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 24 घंटे में एंबुलेंस को 503 इमरजेंसी केस, फिल्म रामायण को लेकर विवाद, कोकिन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

by BollywoodNewsAndMovie


MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वे काशी में 53वें भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से पारंपरिक शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। शाम 5 बजे नमो घाट पर सभा और सम्मान समारोह होगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव भी मौजूद रहेंगे।

एमपी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को मध्यप्रदेश आएंगे। वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह 12 नवंबर को शाम 4:40 बजे राजा भोज विमानतल पहुंचेंगे। शाम 5:15 बजे सड़क मार्ग से होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन जाएंगे। शाम 5:15 से 5:35 बजे तक का कार्यक्रम आरक्षित है। शाम 6:05 बजे विमानतल के लिए रवाना होंगे।

दिवाली पर 24 घंटे में एंबुलेंस को मिले 503 इमरजेंसी केस

दिवाली पर पटाखों से जलने और सड़क हादसों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश में दिवाली पर 108 एंबुलेंस सेवा को 24 घंटे में कुल 503 इमरजेंसी केस मिले। एक दिन पहले के मुकाबले हादसों और जलने के मामलों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 8 नवंबर दोपहर 12 बजे से 9 नवंबर दोपहर 12 बजे तक के यह आंकड़े है। प्रदेश में हर घंटे औसतन 21 लोग हादसों या जलने की घटनाओं के शिकार हुए। सागर में सबसे ज्यादा 34 केस, इंदौर 31 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। दिवाली के पहले 12 घंटे में सबसे ज्यादा 367 केस दर्ज हुए। रात 12 बजे से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक 136 मामले सामने आए। कुल मामलों में करीब 73 प्रतिशत घटनाएं पहले 12 घंटे में हुईं।

फिल्म रामायण को लेकर विवाद

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर विवाद गरमा गया है। माता सीता को फिल्मांकन पर बवाल मच गया। अखिल भारतीय साधु संत सन्यासी परिषद हाईकोर्ट जाएगा। परिषद अध्यक्ष अनिलानंद महाराज ने कहा कि परम पवित्र श्री रामायण जी का मजाक उड़ाया गया। माता सीता का आचरण रामायण के अनुरूप नहीं दिखाया गया। माता सीता के योद्धा के तौर पर कई फिल्म में सीन है। कमाई के लिए धर्म और सनातनी आस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कोर्ट में याचिका दायर होगी। पहले भी फिल्मों में कई बार धर्म का उपहास बनाया गया। धार्मिक आस्थाओं को आहत और सनातन के प्रति षड्यंत्र के खिलाफ याचिका दायर करेंगे। वहीं उन्होंने फिल्म पर रोक लगाने और संशोधन के बाद रिलीज की मांग की है। आपको बता दें कि यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। अभिनेत्री पल्लवी साईं माता सीता के किरदार में है। वहीं रणबीर कपूर ने श्री राम का किरदार निभाया है। गौरतलब है कि पल्लवी पहले भी रावण को लेकर विवादित बयान को लेकर चर्चा में रही है।

कोकिन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 से विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दबोचा है। DRI, जीआरपीएफ और आरपीएफ की टीम ने ज़ीटी एक्सप्रेस के एसी कोच से पकड़ा है। बताया गया कि यह विदेशी महिला चेन्नई से दिल्ली जा रही थी। भोपाल में ट्रेन के रुकने पर यह कार्रवाई की गई। वहीं सैंपल को लैब भेजा गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment