Home ViralChandauli News:मौसम बदला तो वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ा – The Change In Weather Led To A Surge In Viral Illnesses

Chandauli News:मौसम बदला तो वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ा – The Change In Weather Led To A Surge In Viral Illnesses

by BollywoodNewsAndMovie


सकलडीहा। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सकलडीहा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ गई है। 300 से 400 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भी मरीजों की भारी भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक लंबी कतार लगी रही।

सीएचसी में इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बुखार के साथ डेंगू और मलेरिया की आशंका वाले मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।

कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत भी सामने आ रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच और उपचार के लिए अस्पताल में लगातार भीड़ बनी हुई है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने बताया कि मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने, कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। साथ ही सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और स्वच्छ व उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी।



Source link

You may also like

Leave a Comment