Home ViralHapur Cloth Shop Fight | CCTV Footage Viral Police Investigation

Hapur Cloth Shop Fight | CCTV Footage Viral Police Investigation

by BollywoodNewsAndMovie


अनुज कुमार | अकडौली, हापुड़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में सरेराह मारपीट का एक मामला सामने आया है। खाई बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, खाई बाजार की कपड़े की दुकान पर दो लोग अचानक आपस में भिड़ गए। उनकी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। दुकान के अंदर हुई इस झड़प से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मारपीट की मुख्य वजह पैसों का बकाया और लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment