Home Box OfficeRamayana Movie Collection: छठे दिन ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, टूटे 11 बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड, टॉप-20 में ग्रैंड एंट्री – ramayana movie collection day 6 ranbir kapoor film beats dhurandhar 2 makes grand entry in worldwide top 20 breaks 10 box office records

Ramayana Movie Collection: छठे दिन ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, टूटे 11 बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड, टॉप-20 में ग्रैंड एंट्री – ramayana movie collection day 6 ranbir kapoor film beats dhurandhar 2 makes grand entry in worldwide top 20 breaks 10 box office records

by BollywoodNewsAndMovie


Ramayana Box Office Day 6: न‍ितेश त‍िवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर छठे द‍िन फ‍िर से बंपर कमाई की है। इसने मंगलवार को जहां रणवीर स‍िंह की ‘धुरंधर 2’ को धोबी पछाड़ दी है, वहीं वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 फ‍िल्‍मों की ल‍िस्‍ट में सीधे 17वें नंबर पर एंट्री की है। यही नहीं, 6 द‍िनों में भगवान राम के महाकाव्‍य पर बनी फिल्‍म ने 11 बॉक्‍स ऑफिस र‍िकॉर्ड्स भी बना ल‍िए हैं।

Ramayana Box Office Collection Day 6
Ramayana Movie Collection: छठे दिन ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल, टूटे 10 बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड, टॉप-20 में ग्रैंड एंट्री
सिनेमाघरों में मंगलवार को एक बार फिर ‘जय श्री राम’ की जबरदस्‍त गूंज सुनाई दी है। रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश की ‘रामयणम्: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने सोमवार को ऐत‍िहासिक कमाई के बाद, मंगलवार को छठे दिन दुनियाभर में ₹147.60 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। अब बुधवार को भाई दूज की छुट्टी के कारण डायरेक्‍टर नितेश तिवारी की यह फ‍िल्‍म एक बार फिर बंपर कमाई करने वाली है। छठे दिन ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को धूल चटाते हुए 166.25% अध‍िक कारोबार किया है। यही नहीं, वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों की टॉप-20 लिस्‍ट में भी धमाकेदार एंट्री हुई है। इसने ‘गदर 2’ से लेकर ‘छावा’ तक की लाइफटाइम कमाई को छह दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है।

नमित मल्होत्रा ​​और यश के प्रोडक्‍शन में बनी ‘रामायणम्’ ने छह दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ₹440.45 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹823.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्‍म की कमाई में सोमवार से त्‍योहार बीतते ही जैसे भूचाल आ गया है। रिलीज के 5वें दिन सोमवार को जहां इसने देश और विदेश मिलाकर ₹165.70 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी, वहीं मंगलवार को ₹147.60 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। यही नहीं, फिल्‍म ने 11 धमाकेदार बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड्स भी बना लिए हैं।

‘रामायणम्’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, छठे दिन ‘रामायणम्: पार्ट 1‘ ने देश में 24344 शोज से शानदार ₹94.10 करोड़ की नेट कमाई की है। इसमें हिंदी वर्जन के 19845 शोज से सबसे अध‍िक ₹76.00 करोड़ का बिजनस हुआ है। इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन के 931 शोज से ₹7.75 करोड़, तेलुगू में 1860 शोज से ₹4.00 करोड़, तमिल में 859 शोज से ₹3.60 करोड़ और मलयालम में 849 शोज से ₹2.75 करोड़ की कमाई शामिल है। इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹526.50 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹440.45 करोड़ हो गया है।

‘रामायणम्’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

‘रामायणम्’ पहली ऐसी भारतीय फिल्‍म है, जिसे 100 से अध‍िक देशों में एकसाथ 59000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया है। इस ग्रैंड रिलीज को व‍िदेशी दर्शकों से भी जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। भगवान राम की कहानी पर जमकर तालियां बज रही हैं। विदेशों से बुधवार को छठे दिन ₹35.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जबकि ओवरसीज मार्केट से अब तक छह दिनों में ₹297.00 करोड़ की बंपर ग्रॉस कमाई हो चुकी है। ‘रामायणम् पार्ट 1’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन इसी के साथ ₹823.50 करोड़ तक पहुंच गया है। यह गुरुवार को आसानी से ₹900 करोड़ क्‍लब में एंट्री लेने वाली है।

‘रामायणम्’ ने लगातार दूसरे दिन ‘धुरंधर 2’ को दी धोबी पछाड़

‘रामायणम्’ ने मंगलवार को भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को धोबी पछाड़ दी है। एक दिन पहले इसने सोमवार को देश में ₹107.50 करोड़ की बमफाड़ कमाई की थी। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन सोमवार रहा। जबकि मंगलवार को इसने ‘धुरंधर द रिवेंज’ के हिंदी सिनेमा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस साल की शुरुआत में रिलीज ‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन अपने पहले मंगलवार को देश में ₹56.60 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि अपने पहले सोमवार को डायरेक्‍टर आदित्‍य धर की फिल्‍म ने ₹65.00 करोड़ की नेट कमाई की थी। ‘रामायणम्’ ने दोनों ही दिन क्रमश: ₹107.50 करोड़ और ₹56.60 करोड़ की नेट कमाई कर इस स्‍पाई एक्‍शन फिल्‍म को धूल चटाई है।

‘रामायणम् पार्ट 1’ और ‘धुरंधर 2’ की देश में नेट कमाई की तुलना

द‍िन रामायणम्: पार्ट 1 धुरंधर 2: द र‍िवेंज
पहला दिन, गुरुवार ₹64.85 करोड़ ₹102.55 करोड़
दूसरा दिन, शुक्रवार ₹48.05 करोड़ (धनतेरस) ₹80.72 करोड़
तीसरा दिन, शनिवार ₹69.80 करोड़ ₹113.00 करोड़
चौथा दिन, रविवार ₹56.15 करोड़ (द‍िवाली) ₹114.85 करोड़
पांचवां दिन, सोमवार ₹107.50 करोड़ ₹65.00 करोड़
छठा दिन, मंगलवार ₹94.10 करोड़ ₹56.60 करोड़

वर्ल्‍डवाइड टॉप 20 इंडियन फिल्‍मों में सीधे 17वें नंबर पर एंट्री

रामायण महाकाव्‍य पर बनी इस रणबीर कपूर स्‍टारर फिल्‍म ने ₹823.50 करोड़ के साथ छठे दिन वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 भारतीय फिल्‍मों की लिस्‍ट में भी सीधे 17वें नंबर पर एंट्री की है। इसने सनी देओल की ‘गदर 2’ (₹686 करोड़), रजनीकांत की ‘2.0’ (₹691 करोड़), आमिर खान की ‘PK’ (₹792 करोड़), और विक्‍की कौशल की ‘छावा’ (₹808 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अब गुरुवार को यह बड़ी आसानी से रजनीकांत की ‘जेलर 2’ (₹829.65 करोड़), ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ (₹852 करोड़), ‘स्‍त्री 2’ (₹857 करोड़) और ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ (₹913 करोड़) को भी 7 दिनों में ही पछाड़ देगी।

वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 फिल्‍में

  1. दंगल – ₹2,070 करोड़
  2. धुरंधर 2 – ₹1,813 करोड़
  3. बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़
  4. पुष्‍पा 2 – ₹1,742 करोड़
  5. धुरंधर – ₹1,307 करोड़
  6. RRR – ₹1,230 करोड़
  7. KGF 2 – ₹1,215 करोड़
  8. जवान – ₹1,160 करोड़
  9. पठान – ₹1,055 करोड़
  10. कल्‍क‍ि 2898 AD – ₹1,042 करोड़
  11. बजरंगी भाईजान ₹922 करोड़
  12. एनिमल – ₹915 करोड़
  13. सीक्रेट सुपरस्‍टार – ₹913 करोड़
  14. स्‍त्री 2 – ₹857 करोड़
  15. कांतारा चैप्‍टर 1 – ₹852 करोड़
  16. जेलर 2 – ₹829.65 करोड़ (27 दिन)
  17. रामायणम् पार्ट 1 – ₹823.50 करोड़ (6 दिन)
  18. छावा – ₹808 करोड़
  19. PK – ₹792 करोड़
  20. 2.0 – ₹691 करोड़
  21. गदर 2 – ₹686 करोड़

‘रामायणम् पार्ट 1’ ने छह दिनों में बनाए 11 बड़े बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड्स

‘रामायणम्’ लगातार छह दिनों तक ‘बुकमायशो’ (BMS) पर 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक टिकट बेचने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। यह उपलब्धि इसके दिवाली के सोमवार वाले रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद मिली है, जब इसने अकेले सोमवार को ‘बुकमायशो’ पर लगभग 16.60 लाख टिकट बेचे। यह किसी भारतीय फिल्म के लिए एक दिन में हुई अब तक की सबसे अधिक ट‍िकट बिक्री है। यह ‘बुकमायशो’ पर 7 अलग-अलग दिनों में 10 लाख टिकट बेचने वाली पहली फिल्म भी बन सकती है, क्‍योंकि बुधवार को ‘भाई दूज’ की छुट्टी होने से कमाई का एक और मौका मिलेगा।

‘रामायणम् पार्ट 1’ के 11 बड़े बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड:

  1. छह दिनों तक ‘बुकमायशो’ (BMS) पर लगातार 10 लाख ट‍िकट बेचने वाली पहली फ‍िल्‍म
  2. दिवाली से पहले रिलीज पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग: पहले दिन भारत में ₹64.85 करोड़ (नेट)
  3. दिवाली से एक दिन पहले हिंदी में सबसे अध‍िक कमाई: ₹47.50 करोड़
  4. दिवाली के दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म: ₹56.15 करोड़
  5. दिवाली पर रिलीज के बाद पहले 3 दिनों की सबसे अध‍िक कमाई: भारत में ₹182.70 करोड़ (नेट)
  6. दिवाली से पहले की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग: ₹128.75 करोड़
  7. बॉलीवुड फिल्म के लिए ‘बुकमायशो’ (BMS) पर एक दिन की सबसे अधिक टिकट बिक्री: 16.60 लाख टिकट (सोमवार)
  8. ‘बुकमायशो’ (BMS) पर पहले सोमवार को हुई सबसे अधिक बिक्री: 16.60 लाख टिकट
  9. ‘बुकमायशो’ (BMS) पर प्रति घंटे टिकटों की सबसे तेज रिकॉर्ड बिक्री: 1.40 लाख से अधिक टिकट
  10. किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड IMAX ओपनिंग: लगभग 6 मिलियन डॉलर (₹56.21 करोड़)
  11. किसी भारतीय फिल्म के लिए भारत में सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग: लगभग 2 मिलियन डॉलर (₹18.73 करोड़)
स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें