3
Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। दो पक्षों में आपस में कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ व्यक्तियों को लाठी डंडे लेकर देखा जा सकता है। वीडियो रामपुर मनिहारान के गांव सहजवी की बताई जा रही है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष पंकज ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद 8 लोगों व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली
प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो गांव सहजवी की है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
