Home Box Office‘हनुमान अंश’ पर 44वें दिन खूब बरसी कृपा, Box Office पर 12806% प्रॉफिट, ‘मिर्जापुर’ ₹300Cr पार, ‘वाइब’ चमकी – hanuman ansh collection day 44 vs mirzapur movie collection day 16 vs daayra and vibe box office day 2

‘हनुमान अंश’ पर 44वें दिन खूब बरसी कृपा, Box Office पर 12806% प्रॉफिट, ‘मिर्जापुर’ ₹300Cr पार, ‘वाइब’ चमकी – hanuman ansh collection day 44 vs mirzapur movie collection day 16 vs daayra and vibe box office day 2

by BollywoodNewsAndMovie


‘हनुमान अंश’ पर शनविार को नीम करोली बाबा की खूब कृपा बरसी है। फ‍िल्‍म की कमाई में 44वें द‍िन 95% का उछाल आया है। दूसरी ओर, ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ भी वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ पार जा चुकी है। कुणाल खेमू की ‘वाइब’ में चमक है, जबक‍ि करीना की ‘दायरा’ संघर्ष कर रही है।

Saturday Box Office Hanuman Ansh - Mirzapur Movie - Daayra - Vibe
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने 44वें दिन चौंकाया, Box Office पर 12806% प्रॉफिट, ‘मिर्जापुर’ ₹300Cr पार, ‘वाइब’ चमकी
शनिवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई में जबरदस्‍त उछाल आया है। एक दिन पहले शुक्रवार को नीम करोली बाबा पर बनी इस भक्‍त‍ि ड्रामा को नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन वीकेंड आते ही 44वें दिन कमाई में 95% की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं, ₹2 करोड़ के बजट के मुकाबले अब देश में शुद्ध मुनाफा 12806.50% तक पहुंच गया है। 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्‍छी खास भीड़ बढ़ी है, जिसका फायदा ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी हुआ है। कालीन भैया के भौकाल में 16वें दिन 63.63% का इजाफा हुआ है और यह वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ पार चली गई है। नई रिलीज फिल्‍मों ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई भी बढ़ी है।

रिलीज के 44वें दिन ‘हनुमान अंश‘ ने एक बार फिर सबसे अध‍िक कमाई की है। फिल्‍म के 7119 शोज में शनिवार को 30.0% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 4345 शोज में 23.0% ऑक्‍यूपेंसी दर्ज की गई है। जबकि ‘वाइब’ के 2979 शोज में 21.0% और ‘दायरा’ के 2062 शोज में 18.0% सीटों पर दर्शकों की मौजूदगी दिखी है।

hanuman Ansh Collection Day 44
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, 44वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने देश में ₹9.75 करोड़ की नेट कमाई की है, जो एक दिन पहले शुक्रवार को ₹5.00 करोड़ थी। इसी के साथ शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुल ₹304.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹258.13 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यह फिल्‍म विदेशों में भी जोरदार कमाई कर रही है। 11 सितंबर को ओवरसीज रिलीज ‘हनुमान अंश’ ने 9 दिनों में विदेशी जमीन से ₹24.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹329.30 करोड़ हो गया है।

mirzapur movie collection day 16
‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्र‍िपाठी

‘मिर्जापुर मवूी’ कलेक्‍शन: वर्ल्‍डवाइड ₹300 करोड़ पार

दूसरी ओर, पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु स्‍टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी शनिवार को फायदा पहुंचा है। एक दिन पहले ₹2.75 करोड़ कमाने वाली इस फिल्‍म ने शनिवार को ₹4.50 करोड़ की नेट कमाई की। इससे देश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹250.94 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹210.70 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने अब तक ₹51.25 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹302.19 करोड़ हो गया है।

Daayra Collection Day 2
‘दायरा’ में करीना कपूर

‘दायरा’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

शुक्रवार को ही नई रिलीज फिल्‍मों में करीना कपूर और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ का हाल बहुत अच्‍छा नहीं है। पहले दिन जैसे-तैसे ₹1 करोड़ कमाने के बाद इसने दूसरे दिन ₹1.60 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹3.10 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹2.60 करोड़ हो गया है।

vibe movie collection Day 2
‘वाइब’ में कुणाल खेमू और स्‍पर्श श्रीवास्‍तव

‘वाइब’ मूवी कलेक्‍शन

कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्‍पर्श श्रीवास्‍तव की फिल्‍म ‘वाइब’ कमाई के मामले में ‘दायरा’ से काफी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स दे रही है। दूसरे दिन, ‘VIBE’ ने ₹2.65 करोड़ की नेट कमाई की, जो पहले दिन ₹1.70 करोड़ थी। इससे भारत में ‘वाइब’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.22 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹4.35 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें