Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: क्या ‘वीकेंड का वार’ के बीच सलमान खान को आया कार्डियक अरेस्ट? आधी रात को पोस्ट कर बोले ‘भाईजान’- सॉरी

Bigg Boss 20: क्या ‘वीकेंड का वार’ के बीच सलमान खान को आया कार्डियक अरेस्ट? आधी रात को पोस्ट कर बोले ‘भाईजान’- सॉरी

by BollywoodNewsAndMovie


हैदराबाद: ‘बिग बॉस 20’ के हालिया प्रोमो ने सलमान खान के फैंस के लिए चिंता खड़ी कर दी. प्रोमो में सलमान खान को सीने में दर्द होते हुए दिखाया गया था, जिसे देख फैंस चिंतित हो गए कि क्या भाईजान की तबीयत ठीक है? शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे फैंस की चिंताए बढ़ती गई और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी. इन चिंताओं के बीच सलमान खान ने आधी रात को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और प्रोमो की पूरी सच्चाई बताई.

19 सितंबर को बिग बॉस 20 के प्रोमो में स्टेज पर सलमान खान को सीने में दर्द होता हुआ दिखाए जाने के बाद उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई गई. इस प्रोमो में एक्टर को स्टेज पर लेटे हुए, अपना सीना पकड़े और डॉक्टर को बुलाते हुए दिखाया गया था, जिससे फैंस के बीच चिंता फैल गई और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की कामना की. इसे बाद सलमान ने अब एक बयान जारी किया और साफ किया कि उनकी सेहत में कोई दिक्कत नहीं है और बताया कि वह सीन उस मैसेज का हिस्सा था जो वह कंटेस्टेंट काजी तौकीर तक पहुंचाना चाहते थे.

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है. बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, वैसा नहीं होना चाहिए था.इससे असली पर्पज ही खत्म हो गया और ऐसा लग रहा है जैसे मैं भी वही कर रहा हूं जो काजी घर के अंदर कर रहे थे.’

सलमान खान का पोस्ट (IG)

पोस्ट में आगे सफाई देते हुए होस्ट ने लिखा, ‘असल में, काजी को यह दिखाना था कि उन्होंने जो किया वह गलत था, क्योंकि उन्होंने एंटरटेनमेंट के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया, खासकर तब, जब घर के बाकी 15 लोगों को पता ही नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहे हैं और वे उनकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे.’ आखिरी में दर्शकों और फैंस से माफी मांगते हुए सलमान ने लिखा है, ‘प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, उसके लिए माफी चाहता हूं. लगता है शो को प्रमोट करने का उनका तरीका ही ऐसा है, मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं.’

सलमान खान का पोस्ट (IG)

एक आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी में सलमान ने मेकर्स की ओर से हुए सुधार के बारे में बताते हुए लिखा है, बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया है. धन्यवाद बिग बॉस. सलमान की सफाई के बाद मेकर्स ने अब एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें सलमान पूरे घर के सामने काजी तौकीर की हरकतों का पर्दाफाश करते हुए नजर आ रहे हैं.

इस बीच, ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने एक्टर्स, खासकर महिला कलाकारों को उनके लुक के लिए निशाना बनाने वाले ऑनलाइन ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया. साथ ही, उन्होंने अपनी सेहत और लुक को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी बात की.

अपने गंजे लुक को लेकर लगातार हो रही टिप्पणियों का जवाब देते हुए, ‘बजरंगी भाईजान’ ने स्टेज पर अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी. ऐसा करके उन्होंने ट्रोलर्स को यह मैसेज दिया कि उनकी बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है और कलर्स टीवी (ColorsTV) पर प्रसारित होता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment