सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को गुल्लू और कनिका की कहानी का एक और नया अध्याय देखने को मिलेगा। कनिका और गुल्लू का रिश्ता किस राह पर आगे बढ़ेगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बीच बहुत से फैंस हैं जो दोनों को साथ देखना चाहते हैं। कनिका एक तरफ जहां किसी भी नए रिश्ते में बहुत सावधानी से कदम बढ़ाना चाहती हैं, वहीं यह साफ देखा जा सकता है कि गुल्लू के सामने आते ही वह खुद को ब्लश करने से भी नहीं रोक पाती हैं। शो का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, उसमें भी गुल्लू को कनिका को छेड़ते और एक्ट्रेस को ब्लश करते देखा जा सकता है।
गुल्लू की बात सुनकर ब्लश करने लगीं कनिका
कनिका मान ने जब गुल्लू से कहा, “पूछ क्या पूछना है, क्या बोलना है?” इस पर गुल्लू ने जवाब दिया, “मुझे बिना बोले भी सब समझ में आता है।” गुल्लू के यह कहते ही कनिका शरमा गईं और तब गुल्लू ने मजाकिया लहजे में कहा- देख भाई। मेरी आज तो तुझ पर से आंखें ही नहीं हट पा रही हैं। आज तो मजा आ रहा है देखने में। गुल्लू के यह कहते ही कनिका मान बुरी तरह ब्लश करने लगीं। वह किसी तरह अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश करती साफ देखी जा सकती थीं। गुल्लू ने जब कहा कि वह कनिका की आंखों में सब पढ़ पा रहे हैं तो एक्ट्रेस ने पूछा- क्या पढ़ पाया फिर, क्या पढ़ाई में समझ में आया?
क्यों गांव में सुख-सुविधाओं से दूर रहती हैं कटरीना कैफ की मां?
कनिका की आंखों का स्लेबस पढ़ रहे हैं गुल्लू
इस पर गुल्लू ने कहा कि आधी पढ़ाई तो वह समझ गए हैं। ट्रांसलेट करके आधी जो ट्रांसपैरेंट वाली पढ़ाई है, वह तो उनकी समझ में आ गई है। गुल्लू ने कहा कि वह आधा तो पहुंच चुके हैं, अब आधा और उन्हें समझना है। कनिका मान ने गुल्लू को और उनकी पर्सनैलिटी को समझने की कोशिश करते हुए कदम थोड़ा और आगे बढ़ाया और पूछा- आधे में क्या-क्या समझ में आया तुझको? क्या-क्या स्लेबस में है? गुल्लू इस पर बोले- समझ लिया मैंने जितना समझना था। कनिका ने उन्हें फिर से छेड़ते हुए पूछा- आधे में ही काम चला लेगा क्या?
आर माधवन का बेटा एशियन गेम्स में चूका, वेदांत की हार पर पिता ने दिया यह रिएक्शन
किस राह पर आगे बढ़ेगी दोनों की कहानी?
गुल्लू ने बात को सीरियसनेस की तरफ से हंसी-मजाक की तरफ मोड़ते हुए कहा- सतर्क रहें, सावधान रहें। इतना कहते हुए गुल्लू हंस पड़े। गुल्लू ने भले ही बात हंसी मजाक में कही, लेकिन उनके फैंस मानकर चल रहे हैं कि शायद वह कनिका के साथ रिश्ते में बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ने की बात कहना चाह रहे थे। हालांकि इसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे दोनों के बीच क्या बातें हुईं और क्या कनिका भी अब धीरे-धीरे गुल्लू के लिए कुछ महसूस करने लगी हैं। बता दें कि कनिका मान और गुल्लू का रिश्ता हर किसी की नजर में चढ़ा हुआ है।
जियो हॉटस्टार पर आई इस एक साउथ फिल्म ने हिला दी सबकी गद्दी
