Home Bigg Boss 20बॉडी शेमिंग को लेकर Salman Khan पर बरसीं ‘बिग बॉस 7’ की एक्स कंटेस्टेंट, कहा- पाखंडी और… – bigg-boss-7-ex-contestant-sofia-hayat-calls-out-salman-khan-over-body-shaming-re

बॉडी शेमिंग को लेकर Salman Khan पर बरसीं ‘बिग बॉस 7’ की एक्स कंटेस्टेंट, कहा- पाखंडी और… – bigg-boss-7-ex-contestant-sofia-hayat-calls-out-salman-khan-over-body-shaming-re

by BollywoodNewsAndMovie


बॉडी शेमिंग को लेकर Salman Khan पर बरसीं ‘बिग बॉस 7’ की एक्स कंटेस्टेंट, कहा- पाखंडी और...

नारी डेस्क : ‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। एक्टर ने अपने बढ़े हुए वजन को लेकर किए जा रहे कमेंट्स का जिक्र करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। इसी बीच ‘बिग बॉस 7’ की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी बात साझा की है।

सोफिया हयात ने सलमान पर लगाए आरोप

सलमान खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोफिया हयात ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें सलमान खान शो के दौरान ट्रोलर्स को जवाब देते नजर आ रहे थे। इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए सोफिया ने सलमान को लेकर कड़ी टिप्पणी की। सोफिया ने दावा किया कि जब वह ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं, तब सलमान खान ने उनके शरीर और चेहरे को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सलमान ने उनकी तुलना गौहर खान से की थी। सोफिया ने अपने पोस्ट में सलमान के लिए ‘पाखंडी’ और ‘बेवकूफ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, ये सोफिया हयात के व्यक्तिगत आरोप और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं की गई है।

‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं सोफिया हयात

सोफिया हयात ‘बिग बॉस 7’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इस सीजन की विजेता गौहर खान बनी थीं, जबकि तनिशा मुखर्जी फर्स्ट रनर-अप रही थीं। शो में कुशाल टंडन, काम्या पंजाबी, अरमान कोहली, संग्राम सिंह, एली अवराम और एंडी कुमार जैसे कंटेस्टेंट भी शामिल थे। अब इतने सालों बाद सोफिया ने सलमान के मौजूदा बयान को अपनी पुरानी ‘बिग बॉस’ यादों से जोड़ते हुए उन पर सवाल उठाया है।

यें भी पढ़ें : ‘हम साथ-साथ हैं’ की यादें हुईं ताजा, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं Actress

सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया था जवाब

‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपने वजन को लेकर किए जा रहे कमेंट्स का जिक्र किया। उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल करना है तो करें। सलमान ने यह भी कहा कि किसी के वजन बढ़ने या कम होने पर टिप्पणी करना अलग बात है, लेकिन किसी का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों से दूसरों पर कमेंट करने से पहले खुद को देखने की बात भी कही।

यें भी  पढ़ें : ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan तो सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी ने कही ये बात…

क्या सलमान का बयान कैटरीना कैफ से जुड़ा है?

सलमान खान ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके बयान को कैटरीना कैफ की हालिया बॉडी शेमिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। गणेश उत्सव के दौरान कैटरीना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वजन को लेकर कमेंट किए थे। ऐसे में सलमान के बयान को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, सोफिया हयात की पुरानी घटना को लेकर की गई टिप्पणी ने इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।





Source link

You may also like

Leave a Comment