Home Viral10 साल की जॉब अचानक गई, तो कंपनी के बाहर खड़े हो बताया कड़वा सच, कमेंट में मिला मस्त बिजनेस आइडिया

10 साल की जॉब अचानक गई, तो कंपनी के बाहर खड़े हो बताया कड़वा सच, कमेंट में मिला मस्त बिजनेस आइडिया

by BollywoodNewsAndMovie


Corporate Employee Viral Video: कॉर्पोरेट वर्ल्ड में बढ़ती अनिश्चितता और जॉब लॉस के बीच एक वीडियो सामने आया है. 10 साल तक एक ही कंपनी में काम करने वाले एक एम्प्लॉयी को अचानक अपनी नौकरी गंवानी पड़ी. कर्मचारी ने अपनी पूर्व कंपनी के सामने खड़े होकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. यह वीडियो dj.stories_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है. अकाउंट से पता चलता है कि कर्मचारी ने नौकरी जाने के बाद यह अकाउंट बनाया है. उन्होंने अपनी उम्र 41 साल बताई है.

कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी कंपनी पर कोई आरोप नहीं लगाया. कर्मचारी ने कहा कि आजकल कॉर्पोरेट सेक्टर में बड़े पैमाने पर नौकरियां जा रही हैं और इस तरह जॉब चली जाना बहुत आम हो गया है.

View this post on Instagram

प्लान B तैयार रखने की दी सलाह

कर्मचारी ने आगे कहा कि सभी वर्किंग प्रोफेशनल्स को भविष्य के प्रति सतर्क और तैयार रहना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मौजूदा माहौल में हर किसी को खुद को तैयार रखना होगा. अपने पास कोई न कोई प्लान बी जरूर बनाकर रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि 10 साल तक किसी संस्थान में काम करने के बाद भावनात्मक लगाव होना या भावुक होना स्वाभाविक है. हालांकि, कॉर्पोरेट वर्ल्ड के कड़वे सच की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि अंतत: यह एक कॉर्पोरेट जगह है. जहां किसी को भी कभी भी नौकरी से निकाल देना एक रूटीन बात बन चुकी है.

इंस्टाग्राम यूजर्स ने बढ़ाया हौसला

इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस वीडियो पर इस कर्मचारी का काफी हौसला बढ़ाया है. एक यूजर ने लिखा, मिल जाएगी दोस्त. चिंता मत करो. वहीं एक अन्य यूजर ने अपनी कहानी कमेंट में शेयर की है. _unfold_within_ नाम के इंस्टा यूजर ने लिखा,

“इस महीने के पहले हफ़्ते में मेरी नौकरी चली गई. यह अचानक हुआ, अब मैं नई नौकरी ढूंढने की जल्दबाज़ी करने के बजाय अपने समय का आनंद ले रहा हूँ… एक बात समझ आ गई कि कॉर्पोरेट मेरे लिए नहीं है. बेहतर है कि आप खुद कुछ करें, भले ही वह छोटा ही क्यों न हो. आजकल किसी भी तरह की नौकरी पर निर्भर न रहें. चिंता न करें दोस्त, आपके लिए बेहतर चीज़ें आएंगी.”

एक इंस्टा यूजर ने इस बात की तारीफ की है कि खुद के जॉबलेस बताने की हिम्मत की. life_of_maayank नाम के यूजर ने लिखा कि लोगों में अपनी परिस्थितियां बताने की हिम्मत नहीं होती.

कमेंट में मिला बिजने आइडिया

कुछ इंस्टा यूजर्स ने कमेंट में बिजनेस आइडिया भी शेयर किए हैं. ऐसे ही एक मोहम्मद इम्तियाज नाम के यूजर ने लिखा, “भाई. फ़ूड इंडस्ट्री में जाओ. फ़ास्ट फ़ूड सेगमेंट में खुद जाओ. थोड़े से इन्वेस्टमेंट से.. तुम सफल हो जाओगे. मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूँ. और अल्लाह पर विश्वास रखो कि वह जो भी करता है वह हमारी भलाई के लिए ही करता है. तुम पॉज़िटिव रहो और अपने प्लान B के लिए तैयार रहो.”





Source link

You may also like

Leave a Comment