Home ViralBasti News: तेंदुए जैसे जानवर का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत, Basti Hindi News

Basti News: तेंदुए जैसे जानवर का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत, Basti Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Basti News: बभनान। हिन्दुस्तान संवाद गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा और सौरहा ग्राम पंचायत की सीमा पर स्थित तालाब के पास तेंदुए जैसे जानवर के दिखाई देने का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जानवर को चिन्हित कर पकड़ने की गुहार लगाई है।डेंगरहा ग्राम पंचायत के प्रशासक एजाज अहमद ने बताया कि गांव में पिछले करीब दस वर्षों से रहकर मजदूरी करने वाले बिहार निवासी राजेश ने देर शाम इस जानवर का वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पशुपालकों में अपने बकरी और भेड़ को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर जानवर की पहचान सुनिश्चित करने और उसे पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।रामनगर रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर फिशिंग कैट है। उन्होंने बकरी और भेड़ पालकों सहित ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।



Source link

You may also like

Leave a Comment