Home ViralAuraiya News:एटीएम में लोहे की पत्ती फंसाते युवक का वीडियो वायरल – Video Of A Young Man Inserting A Metal Strip Into An Atm Goes Viral

Auraiya News:एटीएम में लोहे की पत्ती फंसाते युवक का वीडियो वायरल – Video Of A Young Man Inserting A Metal Strip Into An Atm Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


फफूंद। कस्बे के चमनगंज तिराहे स्थित इंडिया वन कंपनी के एटीएम में सोमवार शाम एक युवक ने रुपये निकालने वाले स्थान पर पत्ती लगाकर रकम फंसाने की कोशिश की। उसकी हरकत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भनक लगते ही युवक मौके से भाग निकला।

सोमवार शाम एक युवक ने एटीएम से पहले 500 रुपये निकाले। इसके बाद उसने जेब से एक पत्ती निकालकर कैश निकलने वाले स्थान पर लगा दी। उसकी मंशा थी कि अगले ग्राहक द्वारा निकाली गई रकम मशीन में फंस जाए और बाद में वह रकम निकालकर ले जाए।

जानकारी होने पर एटीएम फ्रेंचाइजर सिराजुद्दीन ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस युवक द्वारा लगाई गई पत्ती और सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई। फुटेज में युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान और तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। (संवाद)



Source link

You may also like

Leave a Comment