Home Viralबरेली: PRV से डीजल चोरी करने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई, वीडियो हुआ था वायरल

बरेली: PRV से डीजल चोरी करने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई, वीडियो हुआ था वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


संवाद सूत्र, शाही (बरेली)। शाही थाना क्षेत्र की पीआरवी 6805 के मुख्य आरक्षी ब्रजेश कुमार, आरक्षी मोंटी और होमगार्ड मुकेश शर्मा ने पेट्रोल पंपकर्मियों से मिलकर तेल चोरी कर बेच दिया। तेल निकालने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित कर दिया है और होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा है।

दीपक कुमार ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो में दोनों पुलिसकर्मी पीआरवी की टंकी से डीजल निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पीआरवी से तेल चोरी की घटना 19 सितंबर की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी।

इसके बाद एसएसपी ने पीआरवी से डीजल निकालने वाले मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में जांच की जाएगी कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी कब से तेल चोरी कर बेच रहे थे और उन्हें क्षेत्र में राउंड के हिसाब से तेल अधिक कैसे मिल रहा था।



Source link

You may also like

Leave a Comment