Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 फर्स्ट एलिमिनेशन: रोहैद खान, आसिफ खान या तन्मय सिंह, किसका हुआ घर से पत्ता साफ?, जानें

बिग बॉस 20 फर्स्ट एलिमिनेशन: रोहैद खान, आसिफ खान या तन्मय सिंह, किसका हुआ घर से पत्ता साफ?, जानें

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 First Elimination Rohed Khan

बिग बॉस 20 फर्स्ट एलिमिनेशन (POSTERS)

हैदराबाद: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 20 अपना दूसरा हफ्ता पूरा करने जा रहा है. बीती 6 सितंबर को 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए शो का माहौल अब पूरी तरह से गरमा चुका है. सलमान खान भी वीकेंड का वार में कई घरवालों को फटकार लगा चुके हैं. अब खबर आई है कि घर में पहला एविक्शन हो चुका है. बिग बॉस 20 में रोहैद खान, आसिफ खान और तन्मय सिंह घर से बेघर होने के लिए सीधे नॉमिनेट हुए थे और इनमें से एक का घर से जाना तय हो गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहैद खान, आसिफ खान और तन्मय सिंह में से ऑस्ट्रियाई एक्टर की छुट्टी हो चुकी है. जी हां, रोहैद खान का सफर बिग बॉस 20 के घर में खत्म हो गया है. बताया जा रहा है कि रोहैद की घर में भागीदारी बहुत कम थी. घर में हुए टास्क में उनका योगदान ना के बराबर माना जा रहा था. घर के कामों में भी रोहैद हाथ नहीं बटा रहे थे. यहां तक कि वह किचन के काम से भी कतरा रहे थे.

सलमान खान ने भी ली थी क्लास

रोहैद खान को लेकर सलमान ने भी वीकेंड का वार में कहा था कि वह घर में कुछ खास नहीं कर रहे हैं. उनका गेम घर में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है. सलमान ने कहा कि वह किसी भी टास्क में ज्यादा मेहनत नहीं कर रहे हैं. बता दें, रोहैद खान की वजह से आसिफ खान और तन्मय सिंह को बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है. आज 19 सितंबर (शनिवार) को शो का दूसरा वीकेंड का वार है और आज घर से बाहर हुए पहले कंटेस्टेंट का नाम क्लियर हो जाएगा.

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स

मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी.



Source link

You may also like

Leave a Comment