Home ViralBhagalpur News: कट्टा व तलवार की पूजा का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: कट्टा व तलवार की पूजा का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र में बाइक पर कट्टा और तलवार रखकर उसकी पूजा करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 17 सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद बिहपुर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी मुकेश महतो के पुत्र करण कुमार के रूप में की। पुलिस ने रविवार को करण कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से एक कट्टा और एक तलवार बरामद की गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही युवक मौके से फरार हो गया।

बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment