Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: क्यों घर में भीगी बिल्ली बन गए थे रोहेद? बोले- मैं एक पठान हूं और हमें…, Tv Hindi News

Bigg Boss 20: क्यों घर में भीगी बिल्ली बन गए थे रोहेद? बोले- मैं एक पठान हूं और हमें…, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Rohed Khan: बिग बॉस हाउस से एविक्ट हुए पहले कंटेस्टेंट रोहेद खान ने अब एक बातचीत में बताया है कि क्यों वह घर के अंदर बहुत शांत नजर आए।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 से एविक्ट होने वाले रोहेद खान पहले कंटेस्टेंट थे। उन्हें पसंद करने वालों के लिए जहां यह बड़ा झटका था, वहीं रोहेद की घर के भीतर मौजूदगी पर सवाल उठाने वालों के लिए राहत की सांस। जहां कुछ लोगों ने कहा कि रोहेद बिग बॉस हाउस में फिट नहीं हो पा रहे हैं, तो वहीं कुछ ने कहा कि वह बहुत बच-बचकर खेल रहे हैं। रोहेद पर बिग बॉस हाउस में अपना गुस्सैल रूप नहीं दिखाने के लिए भी सवाल उठाया गया। अब एक इंटरव्यू में रोहेद खान ने इन सभी सवालों का जवाब दिया है और बताया है कि बिग बॉस हाउस में वह जैसा खेल रहे थे, वैसा क्यों खेल रहे थे।

क्यों नहीं दिखा घर में गुस्सैल रूप?

बिग बॉस हाउस में रोहेद बहुत डिग्निटी के साथ खेले, वह झगड़ों में नहीं पड़े और स्काउटओपी, यंग डीएसए, आसिफ खान, अमरापाली दुबे और लव गिल के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने लायक थी। रोहेद ने माना कि वह पेन्टिंग टास्क के दौरान कनफ्यूज हो गए थे। उन्होंने घर के भीतर नॉमिनेशन्स डिसकस करने की अपनी गलती भी खुलकर स्वीकार की। घर में गुस्सा नहीं करने के बारे में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फेम एक्टर ने कहा, “मैं एक पठान हूं और हमें शांत रहने के लिए ही जाना जाता है। तब तक, जब तक कि हमें असल में गुस्सा नहीं आ जाता, तो वह पठान वाली चीज आती ही है ना।”

मैं नमक-चीनी पर नहीं लड़ सकता

घर के भीतर छोटी-छोटी बातों पर होने वाली किचकिच के बारे में जवाब देते हुए रोहेद खान ने कहा, “मैं नमक और चीनी जैसे मुद्दों पर झगड़ा नहीं कर सकता। यह मुझ पर सूट नहीं करता। यह अच्छा नहीं लगेगा कि एक 6 फुट का आदमी एक औरत पर चीख-चिल्ला रहा है।” रोहेद ने यह भी बताया कि अगर कोई उनसे बदतमीजी करता तो शायद लोगों को उनका एंग्री साइड देखने को मिलता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एक्टर ने कहा, “मैं इंतजार कर रहा था कि कोई आकर मुझसे भिड़े, लेकिन किसी ने मुझसे कुछ गलत नहीं कहा।”

पेन्टिंग टास्क में हो गए थे कनफ्यूज

रोहेद ने कहा कि आखिर वह किसी पर गुस्सा क्यों करेंगे जब इसकी जरूरत ही नहीं है। मालूम हो कि पेन्टिंग टास्क के दौरान स्काउट ओपी और अरशिफा खान के बीच बहुत जोर का झगड़ा हो गया था। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि स्काउट ने अरिश्फा के करियर पर सवाल उठा दिया था। रोहेद ने बताया कि वह चाहते थे कि वह खुद को साबित करें, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने टास्क में कुछ नहीं किया था। रोहेद ने कहा, “अरिश्फा खान को बुरा लग गया जब बहुत से लोगों ने उन्हें ‘बच्चा’ कहा। पेन्टिंग टास्क में मैंने उन्हें खुद को साबित करने का मौका दिया था, लेकिन हुआ यह कि मैं ही गलत दिखने लगा। मैंने टास्क में कुछ भी नहीं किया। मैं वहां पर कनफ्यूज हो गया।”

कोई मुझसे आकर भिड़ा ही नहीं

स्काउट के साथ आमना-सामना होने के बारे में सरजमीन फेम एक्टर ने कहा, “उस वक्त पर, जब उसने अरिश्फा के बारे में कुछ कमेंट किया, तब मैंने अपनी तरह से स्काउट का विरोध किया था। तब मैं स्काउट पर चिल्ला सकता था, लेकिन मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो बेवजह किसी पर चिल्लाएगा। टास्क के बाद मैंने स्काउट से कहा कि मैं आगे से उसके मुंह से इस तरह की बातें नहीं सुनना चाहता हूं। मेरी पर्सनैलिटी ही ऐसी है। मैं बेवजह के झगड़ों में नहीं पड़ता हूं, जब तक कि कोई मुझसे सीधे-सीधे ना भिड़े।”



Source link

You may also like

Leave a Comment