Home Viralमैं हूं गुंडों का फूफा:आपत्तिजनक आडियो हुई वायरल, आरोप लगने पर प्रशासक ने वीडियो जारी कर किया किनारा – Hathras Pradhan Objectionable Audio Viral

मैं हूं गुंडों का फूफा:आपत्तिजनक आडियो हुई वायरल, आरोप लगने पर प्रशासक ने वीडियो जारी कर किया किनारा – Hathras Pradhan Objectionable Audio Viral

by BollywoodNewsAndMovie


एक्स हैंडल पर एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ है। इसे मुरसान के गांव खजूरिया के प्रशासक से संबंधित बताया गया। इस ऑडियो में ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। व्यक्ति खुद को गुंडों का फूफा बता रहा है। पोस्ट में दावा किया गया था कि आवाज गांव खजूरिया के प्रशासक की है, लेकिन प्रधान ने इससे इन्कार किया है।


ग्राम प्रशासक देवेंद्र चौधरी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने ऑडियो से किनारा करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वे ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हैं। उनके बड़े बुजुर्ग भी ऐसा ही करते आए हैं। गांव में चुनाव से पहले ही पार्टीबंदी चल रही है। चुनाव में उन्हें ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद और सहयोग मिला था। 

प्रशासक देवेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके विरोधियों ने उनका फोटो लगाया है। उन्होंने आवाज बदलकर उनके नाम से यह ऑडियो वायरल किया है। विरोधी लोगों से लगातार धमकी मिल रही हैं। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि थाने में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ऑडियो की जांच कराई जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment