Home Viralबागपत में रोटी पर थूकते हुए युवक का वीडियो वायरल, तंदूर पर रोटी बना रहा था शख्स – video of youth spitting on rotis in baghpat goes viral

बागपत में रोटी पर थूकते हुए युवक का वीडियो वायरल, तंदूर पर रोटी बना रहा था शख्स – video of youth spitting on rotis in baghpat goes viral

by BollywoodNewsAndMovie


यूपी के बागपत में एक युवक द्वारा रोटी पर थूकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

हाइलाइट्स

  • बागपत के रटौल कस्बे में चिकन प्वाइंट से जुड़ा है वीडियो
  • वीडियो में युवक रोटी बनाते समय थूकता नजर आ रहा है
  • पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है
Baghpat News
गिरफ्तार किया गया आरोपी
सचिन त्यागी, बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल कस्बे से एक चिकन प्वाइंट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में रोटी बनाते समय युवक के मुंह से कुछ करते हुए दिखने पर लोगों ने उस पर रोटियों पर थूकने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद खेकड़ा पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में युवक तंदूर के पास खड़ा होकर रोटी तैयार करता नजर आ रहा है। इसी दौरान वह मुंह से कुछ करता दिखाई देता है, जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो रटौल कस्बे के एक चिकन प्वाइंट का है, जिसका वीडियो साफ देखा जा सकता है। आरोपी का नाम मेहताब पुत्र सिराजुद्दीन है, जो रटौल कस्बे का ही रहने वाला है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

शांतिभंग में चालान

थाना प्रभारी आशीष पुंडीर के मुताबिक, पूछताछ के बाद युवक के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बागपत में इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। खेकड़ा, बड़ौत और टटीरी क्षेत्रों में भी इसी तरह के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल-ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाने और साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रटौल में फिर से ऐसा मामला सामने आना प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी की ओर इशारा कर रहा है। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और ऐसे मामलों पर कैसे रोक लगाई जाती है।

विवेक मिश्रा

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।और पढ़ें