Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के मंच से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स को कलाकारों के वजन, उम्र या काम को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने पर फटकार लगाई. सलमान के इस स्टैंड को इंडस्ट्री के कई सितारों का समर्थन मिला, जिनमें वरुण धवन, नेहा धूपिया और रोहित शेट्टी शामिल हैं. अब विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी सलमान के समर्थन में सामने आए हैं.
सलमान खान के ट्रोलिंग वाले कमेंट पर बोले विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi Reacts To Salman Khan)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/23/vivek-oberoi-2026-09-23-15-14-55.png)
दरअसल, मंगलवार को, विवेक ओबेरॉय को कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (CPAA) द्वारा ऑर्गनाइज़ किए गए एक इवेंट में कैंसर से जूझ रहे बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा गया. एक बातचीत में, जब एक्टर से ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान के ट्रोल्स को लताड़ने पर उनके रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो विवेक ने कहा, “कुछ नहीं यार, मुझे लगता है ट्रोलिंग दांव पर लगाना भी नहीं चाहिए. ट्रोलिंग बहुत नेगेटिव चीज है, और ज़िंदगी में करने के लिए बहुत सारी पॉजिटिव चीज़ें हैं क्या नेगेटिविटी में पड़े हो?”.
सलमान खान ने क्या कहा?
SALMAN is an hypocritical idiot. When I was in Bigg Boss he criticised my body and face..and told Gauhar her body was good. Argh. https://t.co/ENXSfqMlz9
— Sofia Hayat (@sofiahayat) September 19, 2026
दरअसल, पिछले वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, सलमान ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज़ के लुक्स को लेकर ट्रोल होने पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वजन को लेकर होने वाली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. इसी दौरान सलमान ने अपनी शर्ट उतारकर कैमरे की ओर देखते हुए कहा, “अब ट्रोल करो” .उन्होंने कहा कि लोग किसी के वजन बढ़ने या घटने पर टिप्पणी कर सकते हैं, लेकिन किसी का मजाक उड़ाना सही नहीं है.
सलमान खान ने ट्रोलर्स को दी थी ये सलाह
इसके साथ- साथ सलमान खान ने ट्रोल्स को सलाह देते हुए कहा कि दूसरों के बारे में कमेंट करने से पहले लोगों को खुद को देखना चाहिए. हालांकि, अभिनेता ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया. इसके बावजूद उनके बयान को अभिनेत्री कैटरीना कैफ से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान कैटरीना कैफ नजर आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके वजन को लेकर टिप्पणियां की थीं.
विवेक ओबेरॉय और सलमान खान का हो चुका हैं झगड़ा
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/09/23/vivek-oberoi-1-2026-09-23-15-14-55.png)
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन की नजदीकियां फिल्म ‘क्यों! हो गया ना…’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं. हालांकि, दोनों का रिश्ता उस समय सुर्खियों में आया जब विवेक ओबेरॉय का सलमान खान के साथ सार्वजनिक विवाद हुआ. विवेक से पहले ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा था और दोनों का ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहा था. विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की. प्रियंका कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा और मशहूर डांसर नंदिनी अल्वा की बेटी हैं. दोनों दो बच्चों, बेटी अमेय निर्वाण और बेटे विवान वीर के माता-पिता हैं. वहीं, सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्ते की खबरें भी 2000 के दशक के मध्य में सामने आई थीं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और कैटरीना ने 2011 में Cosmopolitan को दिए एक इंटरव्यू में सलमान को अपना पहला सीरियस रिलेशनशिप बताया था. कैटरीना ने साल 2021 में अभिनेता विक्की कौशल से शादी की और नवंबर में दोनों ने अपने पहले बच्चे, बेटे विहान का स्वागत किया.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान के किस बयान का समर्थन किया है? (What statement of Salman Khan did Vivek Oberoi support?)
विवेक ओबेरॉय ने ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान द्वारा ऑनलाइन ट्रोलिंग, बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग के खिलाफ दिए गए बयान का समर्थन किया है.
Q2. सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में ट्रोल्स से क्या कहा था? (What did Salman Khan say to trolls on ‘Bigg Boss 20’?)
सलमान खान ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लोगों के वजन और उम्र को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की थी.
Q3. विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी? (What was Vivek Oberoi’s reaction to Salman Khan’s statement?)
विवेक ओबेरॉय ने ट्रोलिंग के खिलाफ सलमान खान के स्टैंड का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी.
Q4. सलमान खान ने ट्रोलिंग के अलावा किस मुद्दे पर बात की? (What other issue did Salman Khan address?)
सलमान ने कलाकारों के काम को पसंद न आने पर उन्हें गाली देने और व्यक्तिगत टिप्पणियां करने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाया.
Q5. सलमान खान के बयान पर किन सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी? (Which celebrities supported Salman Khan’s stand?)
वरुण धवन, नेहा धूपिया और रोहित शेट्टी समेत कई सेलिब्रिटीज ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ सलमान के रुख का समर्थन किया. अब विवेक ओबेरॉय भी इस चर्चा में शामिल हो गए हैं.
Tags : Vivek Oberoi controversy | Vivek Oberoi Film | Vivek Oberoi Films | Vivek Oberoi Movies | Bigg Boss 2026
