3
‘वाइब’ की हालत भी खराब
कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में कम ही दर्शक मिल रहे हैं। आज बुधवार को इसने 60 लाख की कमाई की है। फिल्म ‘वाइब’ का अब तक का टोटल कलेक्शन 10.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने आज 20वें दिन बुधवार को 1.18 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 220.88 करोड़ हो गया है।




