Home ViralEtawah News:कुत्ते को डंडे से पीटकर मारने का वीडियो वायरल, युवक पर प्राथमिकी – Video Of Dog Being Beaten To Death With A Stick Goes Viral; Fir Registered Against Youth

Etawah News:कुत्ते को डंडे से पीटकर मारने का वीडियो वायरल, युवक पर प्राथमिकी – Video Of Dog Being Beaten To Death With A Stick Goes Viral; Fir Registered Against Youth

by BollywoodNewsAndMovie


फोटो16:: कुत्ते को डंडे से पीटता युवक। स्रोत सोशल मीडिया

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा मोहल्ले में कुत्ते को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वीडियो वायरल होने के बाद पक्का बाग निवासी हेल्पलेस पोज एनिमल ट्रस्ट की संचालिका राधिका वाजपेयी ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब आठ बजे कोकपुरा मोहल्ले में एक कुत्ते को लाठी-डंडे से पीटकर मार दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोकपुरा निवासी सुशील कुमार के पुत्र के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। 56 सेकेंड के वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। (संवाद)



Source link

You may also like

Leave a Comment