Home ViralVaranasi News:डांस क्लास में किशोरी से छेड़छाड़, तस्वीरों वायरल करने की धमकी – Teenage Girl Molested At Dance Class; Threatened With Viral Photos

Varanasi News:डांस क्लास में किशोरी से छेड़छाड़, तस्वीरों वायरल करने की धमकी – Teenage Girl Molested At Dance Class; Threatened With Viral Photos

by BollywoodNewsAndMovie



Teenage girl molested at dance class; threatened with viral photos.



वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा में डांस क्लास के दौरान किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ऑनलाइन माध्यमों पर प्रसारित करने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मैनुद्दीन खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चौकाघाट निवासी पीड़ित भाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे छोटी बहन डांस क्लास को गई थी। इसी दौरान मैनुद्दीन खान वहां पहुंचा। उसने बहन का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और उसे खींचने की कोशिश की। आरोप है कि बहन की एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार की हैं। वह इन तस्वीरों को ऑनलाइन माध्यमों पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी रोज नए-नए नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है। चेतगंज थाना प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो




Source link

You may also like

Leave a Comment