Home ViralEtawah Auraiya News: वायरल वीडियो : इटावा में डंडे से पीटकर कुत्ते को मार डाला, Etawah-auraiya Hindi News

Etawah Auraiya News: वायरल वीडियो : इटावा में डंडे से पीटकर कुत्ते को मार डाला, Etawah-auraiya Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। कोकपुरा मोहल्ले में 18 सितंबर की रात लोगों ने एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।बुधवार को 56 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कुत्ते पर बेरहमी से डंडे बरसा रहा है। आसपास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुत्ता पिछले कुछ दिनों से आक्रामक हो गया था और काटने दौड़ता था। संभवत: वह पागल हो गया था।

पिटाई के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए हेल्पलेस पोज एनिमल ट्रस्ट की संचालिका राधिका वाजपेयी ने कोकपुरा निवासी एक युवक के मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट संचालिका की ओर से मुकदमा लिखाया गया है। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की जाएगी। इस तरह किसी जानवर को पीटना सही नहीं है। वायरल वीडियो को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment