Home Bigg Boss 20बिग बॉस में रीति तिवारी ने काजी को दी गाली, भड़के यूजर्स बोले- ‘मनोज तिवारी अपनी बेटी को समझाओ’ – Bigg Boss 20 Riti Tiwari and Qazi Tauqeer Clash Over Abusive Remark avr

बिग बॉस में रीति तिवारी ने काजी को दी गाली, भड़के यूजर्स बोले- ‘मनोज तिवारी अपनी बेटी को समझाओ’ – Bigg Boss 20 Riti Tiwari and Qazi Tauqeer Clash Over Abusive Remark avr

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 का घर एक बार फिर लड़ाई का मैदान बन गया है. वीकेंड का वार में सलमान खान ने जहां कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते के व्यवहार पर बात की, वहीं काजी तौकीर से जुड़े बीमारी के दावे को लेकर भी सवाल उठे. इसके बाद घर का माहौल शांत होने के बजाय और गर्म हो गया. काजी तौकीर और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. बुधवार को हुए एक टास्क के दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई और मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया.

रोस्टिंग टास्क में बढ़ा विवाद
दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था. इसमें माही विज और आम्रपाली की टीम के सदस्यों को एक-दूसरे को रैप के अंदाज में रोस्ट करना था. टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट्स ने मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे पर तंज कसे. हालांकि, रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच बात मजाक तक सीमित नहीं रही. आरोप है कि रीति ने काजी और उदिति सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. इसके बाद घर में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.

बात हाथापाई तक पहुंचने की आई नौबत
रीति की बातों से काजी और उनके साथियों का गुस्सा बढ़ गया. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंचने की नौबत आ गई. हालांकि, घर के दूसरे सदस्यों ने बीच में आकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को संभाला. विवाद के बाद काजी की टीम के सदस्यों ने रीति से दूरी बनाने का फैसला किया. रिपोर्ट के मुताबिक, माही गिल, गुल्लू, उदिति सिंह और टीम के अन्य सदस्य रीति के बॉयकॉट के पक्ष में नजर आए. इस पूरे घटनाक्रम को शो के गुरुवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा.

 

सलमान के सामने भी उठ चुका है काजी का मुद्दा
इस विवाद से पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर के कथित बीमारी वाले दावे पर सवाल उठाए थे. सलमान ने पूरे हफ्ते घर में हुई घटनाओं पर कंटेस्टेंट्स से बात की और उनके व्यवहार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. वीकेंड का वार खत्म होने के बाद काजी और रीति के बीच तनाव और बढ़ता नजर आया. अब दोनों के बीच हुई यह ताजा बहस शो के आने वाले एपिसोड का प्रमुख हिस्सा बनने वाली है.

प्रोमो वायरल, सोशल मीडिया पर रीति की आलोचना
इस घटना का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने रीति तिवारी के व्यवहार की आलोचना की और शो के मेकर्स से कार्रवाई की मांग की. कुछ यूजर्स ने उनके पिता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को टैग करते हुए बेटी को समझाने की बात कही.

एक यूजर ने लिखा, ‘मनोज तिवारी अपनी बेटी को समझाओ.’ वहीं दूसरे ने टिप्पणी की कि रीति के व्यवहार से बिहार का नाम खराब हो रहा है. कुछ लोगों ने बिग बॉस के मेकर्स पर भी सवाल उठाए और पूछा कि ऐसे व्यवहार पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की जाती.

 





Source link

You may also like

Leave a Comment